फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: चुनाव ड्यूटी में शिक्षिका नहीं हुई शामिल, वारंट जारी; अपील के बाद घर के नजदीकी बूथ की मिली जिम्मेदारी

Mon, 01 Apr 2024 10:23 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

गुजरात के अहमदाबाद शहर में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय की एक शिक्षिका को चुनाव ड्यूटी में शामिल न होने पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जिसके बाद चुनाव अधिकारी के सामने पेश किया गया। गौरतलब है कि शिक्षिका को फरवरी में शहर के घाटलोडिया इलाके में बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के रूप में काम करने के लिए चुना गया था, लेकिन वह ड्यूटी पर सक्रिय नहीं दिखाई दी। इसके बजाए शिक्षिका ने लिखित में ड्यूटी में शामिल न होने की असमर्थता जताते हुए कहा कि घाटलोडिया उसके घर से बहुत दूर है।
विज्ञापन
गुजरात पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के अहमदाबाद शहर में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय की एक शिक्षिका को चुनाव ड्यूटी में शामिल न होने पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जिसके बाद चुनाव अधिकारी के सामने पेश किया गया। गौरतलब है कि अपने घर और आवंटित क्षेत्र के बीच की दूरी का हवाला देते हुए चुनाव ड्यूटी में शामिल नहीं होने के लिए शिक्षिका के खिलाफ वारंट जारी किया गया था। मामले से जुड़े एक अधिकारी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


शिक्षिका से मांगा गया स्पष्टीकरण, नहीं देने पर जारी हुआ वारंट
हालांकि मामले में शिक्षिका के स्पष्टीकरण पर विचार करने और उनके अनुरोध का पालन के बाद डिप्टी क्लेक्टर और सहायक रिटर्निंग अधिकारी उमंग पटेल ने चेनपुर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हिनल प्रजापति को गोटा में उनके आवास के पास चुनाव ड्यूटी आवंटित की है। सहायक रिटर्निंग अधिकारी उमंग पटेल ने कहा कि उन्होंने हमसे अपने घर के पास के इलाके में ड्यूटी देने की अपील की थी, जिसे बाद उन्हें कोटा में चुनाव ड्यूटी आवंटित की है। 

क्या है मामला
गौरतलब है कि शिक्षिका को फरवरी में शहर के घाटलोडिया इलाके में बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के रूप में काम करने के लिए चुना गया था, लेकिन वह ड्यूटी पर सक्रिय नहीं दिखाई दी। इसके बजाए शिक्षिका ने लिखित में ड्यूटी में शामिल न होने की असमर्थता जताते हुए कहा कि घाटलोडिया उसके घर से बहुत दूर है। जिसके कारण वह ड्यूटी पर तैनात होने में असमर्थ है। हालांकि सहायक रिटर्निंग ऑफिसर ने उन्हें मामले में अपना रुख स्पष्ट करने को कहा था। जब वह ऐसा करने में विफल हुईं, तो उनके खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत वारंट जारी किया गया था। 
विज्ञापन


चुनावों से जुड़ी ड्यूटी में न आने पर जारी किया वांरट- उमंग पटेल
सहायक रिटर्निंग ऑफिसर उमंग पटेल ने कहा कि चूंकि चुनावों के मद्देनजर हमारे पास सीमित समय है, इसलिए हमने उसके खिलाफ वारंट जारी किया और स्थानीय पुलिस से उसे गोटा में कार्यकारी मजिस्ट्रेट के कार्यालय में पेश करने के लिए कहा, जहां मैं बैठता हूं। गुजरात की सभी 26 सीटों पर एक ही चरण में 7 मई को वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें