फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: सैनिक बनाना चाहता है मासूम तनुज, पीएम मोदी ने मिलने की जताई इच्छा; पहलगाम हमले में पिता की हुई थी मौत

Thu, 08 May 2025 05:02 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालेश्वर

सार

पहलगाम आतंकी हमले में पिता को खोने वाले नौ साल के तनुज ने भारतीय सेना में भर्ती होने की इच्छा जताई। उसने कहा कि वह सेना में शामिल होकर पाकिस्तान और आतंकवादियों का सामना करेगा। साथ ही तनुज ने पीएम मोदी से मिलने की इच्छा भी व्यक्त की और कहा कि वह किसी और बच्चे को पिता के बिना नहीं देखना चाहता है।

विज्ञापन
पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले प्रशांत सतपथी के पुत्र तनुज कुमार - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पिता खोने वाला नौ साल का तनुज आतंकियों का सामना करने के लिए भारतीय सेना में भर्ती होने की इच्छा जताई है। तनुज ने गुरुवार को कहा कि वह भारतीय सेना में भर्ती होना चाहते हैं और पाकिस्तान के आतंकवादियों का मुकाबला करना चाहते हैं। बता दें कि तनुज 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले प्रशांत सतपथी का पुत्र है। ओडिशा के बालासोर जिले में अपने घर पर संवाददाताओं से बात करते हुए तनुज ने कहा कि अगर उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का मौका मिले, तो वह उनसे कहेंगे कि कोई और बच्चा उनके जैसा पिता के बिना न रहे।

विज्ञापन


सेना में जाने की जताई इच्छा
तनुज कुमार ने आगे कहा कि मैंने फैसला किया है कि मैं सेना में जाऊंगा क्योंकि उन्होंने मेरे पिता की मौत का बदला लिया है। तनुज ने कहा कि वह सेना के काम से संतुष्ट हैं और वह पूरी तरह से पढ़ाई करेंगे ताकि सेना में शामिल हो सकें और पाकिस्तान और उसके आतंकवादियों का सामना कर सकें।

ये भी पढ़ें:- SC: हाईकोर्ट जजों की नियुक्ति में देरी, सरकार को 'सुप्रीम' निर्देश- कॉलेजियम की सिफारिशों को दी जाए मंजूरी

पीएम मोदी से मिलने पर कहेंगे ये बात

विज्ञापन

उसने आगे कहा कि अगर मुझे पीएम मोदी से मिलने का मौका मिलता है, तो मैं उनसे कहूंगा कि कोई और लड़का मेरे जैसा पिता के बिना न रहे। तुनज ने कहा कि मैं अब समझता हूं कि एक बेटे के लिए पिता का क्या महत्व है। मैं यह भी कहूंगा कि पहलगाम जैसे स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाई जाए और आतंकवादियों को भारतीय जमीन पर घुसने न दिया जाए। 

तुनज ने पहलगाम हमले की भयावहता को किया याद 
इसके साथ ही तनुज ने पहलगाम हमले की भयावहता को याद करते हुए बताया कि आतंकवादियों ने उनके पिता को तब गोली मारी, जब वह पहाड़ी से उतर रहे थे। वह तुरंत गिर पड़े। तुनज ने आगे कहा कि मेरी मां और मैं उनके पास दौड़े, और पाया कि वह सिर से खून बहा रहे थे। 

ये भी पढ़ें:- India Pak Tension: क्या है एस-400 मिसाइल सिस्टम और हार्पी ड्रोन्स, जिनसे भारत ने पाकिस्तानी हमले को किया नाकाम

विज्ञापन


तनुज की मां प्रियदर्शिनी का बयान

तनुज के सेना में जाने की बात पर उनकी मां प्रियदर्शिनी ने कहा कि वह अपने बेटे की इच्छा पूरी करने के लिए सब कुछ करेंगी। अगर वह सेना में जाना चाहता है, तो मैं उसे उस तरह से तैयार करूंगी। उसे भारतीय लोगों का आशीर्वाद चाहिए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें