फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kolkata: शर्मिष्ठा पनोली के खिलाफ शिकायत करने वाला वजाहत खान गिरफ्तार, धार्मिक भावना भड़काने का आरोप

Tue, 10 Jun 2025 07:49 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

कोलकाता पुलिस ने वजाहत खान को सोशल मीडिया पर धार्मिक भावना भड़काने के आरोप में गिरफ़्तार किया। खान ने पहले शरमिष्ठा पनौली के खिलाफ शिकायत की थी।

विज्ञापन
धार्मिक भावना भड़काने के आरोप में वजाहत खान गिरफ्तार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता पुलिस ने सोशल मीडिया पर धार्मिक भावना भड़काने और नफरत फैलाने के आरोप में वजाहत खान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, वजाहत को सोमवार शाम एम्हर्स्ट स्ट्रीट थाने से गिरफ़्तार किया गया। उनके खिलाफ गोल्फ ग्रीन थाने में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 196(1)(a), 299, 352 और 353(1)(सी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि वजाहत खान वही व्यक्ति हैं जिन्होंने पहले लॉ की छात्रा और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली के खिलाफ धार्मिक भावना आहत करने का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराई थी। पनौली को कोलकाता पुलिस ने गुरुग्राम से गिरफ़्तार किया था। उन्होंने एक इंस्टाग्राम वीडियो में एक धर्म विशेष को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद उन्होंने वीडियो हटाकर माफी भी मांगी थी। हालांकि, उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और 13 जून तक जेल में रहना होगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Jyotish Maha Kumbh: अमर उजाला-माय ज्योतिष का ज्योतिष महाकुंभ 14 जून को; दिल्ली में विविध पहलुओं पर होगा संवाद

हिंदू धर्म के खिलाफ हिंसा का आरोप 
अब वजाहत खान पर भी आरोप लगे हैं कि उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हिंदू धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डाले थे। मामले में नॉर्थ 24 परगना के एक एनजीओ अध्यक्ष प्रसून मैत्रा ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई और ट्वीट्स के स्क्रीनशॉट्स पुलिस को सौंपे।

विज्ञापन


उन्होंने अपनी शिकायत में लिखा कि आप (कोलकाता पुलिस) हाल ही में ऐसे भड़काऊ पोस्ट के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहे हैं। ऐसे में वजाहत खान पर भी उचित कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि आपकी निष्पक्षता पर कोई सवाल न उठे।

ये भी पढ़ें:- राजा रघुवंशी हत्याकांड: बस रात में सफर करती थी बेवफा सोनम...; क्या था उसका प्लान, फिर क्यों किया आत्मसमर्पण?

शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ्तारी
गौरतलब है कि विवादित पोस्ट के मामले में बीते शुक्रवार को कोलकाता पुलिस ने  गुरुग्राम से इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार मामले में शर्मिष्ठा पनोली और उनके परिवार को कई बार नोटिस देने की कोशिश की गई, लेकिन वे फरार थे। इसके बाद कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया और उन्हें गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें