गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को भारत में विदेशी नागरिकों की एंट्री को लेकर प्रतिबंधों में ढील दी। इससे अब बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय कार्डधारक नागरिक और ओसीआई कार्डधारक या नागरिक भारत में आ सकेंगे।
यहां बता दें कि मंत्रालय की तरफ से जिन खास श्रेणियों को भारत की यात्रा करने की अनुमति दी गई है, उनमें ओसीआई कार्ड वाले नाबालिग और जिनके माता-पिता भारतीय नागरिक हैं, वे शामिल हैं।
भारत की यात्रा करने को लेकर उन ओसीआई कार्ड धारकों को अनुमति दी गई है, जो परिवार की आपात स्थिति के कारण भारत आना चाहते हैं। इनमें परिवार के किसी सदस्य के गंभीर इलाज या फिर मौत जैसे कारण शामिल हैं।
सरकार ने भारत में एंट्री के लिए विवाहित जोड़ों को भी अनुमति दी है, जहां पति या पत्नी में से एक ओसीआई कार्ड धारक और दूसरा भारतीय नागरिक हो।
वे ओसीआई कार्ड धारक छात्र भी भारत की यात्रा कर सकते हैं, जिनके माता या पिता में से कम से कम कोई एक भारतीय नागरिक या ओसीआई कार्ड धारक हो।