फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात और हिमाचल चुनाव में VVPAT का होगा इस्तेमाल, नहीं होगी पेपर वोट की गिनती

Mon, 18 Sep 2017 09:24 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
वीवीपीएटी
विज्ञापन
गुजरात और हिमाचल प्रदेश में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव में वीवीपीएटी मशीन का इस्तेमाल करेगा। चुनाव आयोग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है, लेकिन यह जरूरी नहीं है कि दोनों राज्यों में पेपर ट्रायल की गणना की जाएगी।  
विज्ञापन



टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक चुनाव आयोग इस बात के पक्ष में नहीं है कि वीवीपैट स्लीप की गिनती की जाए। हालांकि आयोग इस साल के अंत में होने चुनाव में वीवीपैट के जरिए कराने का निश्चय किया है। 

पढ़ें: कैसे गिने जाते हैं EVM के वोट, जानकर हैरान रह जाएंगे!

गुजरात और हिमाचल प्रदेश पहले राज्य होंगे जिनमें चुनाव पूरी तरह से वीवीपैट के जरिए किया जाएगा। इससे पहले गोवा चुनाव के दौरान कुछ हिस्सों में भी वीवीपैट का इस्तेमाल किया गया था। गौरतलब है कि हाल में हुए यूपी चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद विपक्ष ने ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। जिसके बाद चुनाव आयोग ने वीवीपीएटी का इस्तेमाल करने की बात कही थी। 
विज्ञापन


वहीं लगातार लग रहे आरोप के बाद चुनाव आयोग सख्त हो गया। चुनाव आयोग ने ईवीएम हैकिंग का चैलेंज भी किया था, जिसमें विपक्षी ने किनारा कर लिया। वहीं जिन पार्टियों ने इसमें हिस्सा लिया था, उनका कहना था कि वह महज डेमो देखने के लिए हिस्सा लिया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें