यूपी में नौ उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला
यूपी की हमीरपुर में सदर विधानसभा सीट के उप चुनाव में 4,01,697 मतदाता आज नौ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। सामूहिक हत्याकांड में भाजपा विधायक अशोक सिंह चंदेल को उम्रकैद की सजा मिलने से यह खाली रिक्त हुई थी। अब इस सीट पर भाजपा से युवराज सिंह, बसपा से नौशाद अली, सपा से डॉ. मनोज प्रजापति, कांग्रेस से हरदीपक निषाद और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया से जमाल आलम मंसूरी प्रमुख हैं। इनके अलावा चार निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में हैं।
त्रिपुरा की एक विधानसभा सीट के लिए मतदान शुरू
त्रिपुरा की बधारघाट विधानसभा सीट पश्चिम त्रिपुरा जिले में स्थित है और राज्य की राजधानी अगरतला भी इसके अंतर्गत आती है। इस साल अप्रैल में सत्तारूढ़ भाजपा के विधायक दिलीप सरकार की मृत्यु के कारण यहां उपचुनाव हो रहे हैं। भाजपा ने इस सीट पर मिमी मजूमदार को, सीपीआईएम ने बुल्टी बिस्वास और कांग्रेस ने रतन दास को अपना उम्मीदवार बनाया है।