इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम ने इस मुकाबले के लिए अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है, जबकि प्रोटियाज टीम ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है।दक्षिण अफ्रीका ने एनरिच नार्ट्जे की जगह बेयुरान हेंड्रिक्स को टीम में जगह दी है।
कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में भारतीय टीम की नजरें दक्षिण अफ्रीका को पस्त कर सीरीज जीतने पर होगीं। धर्मशाला में पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था और दूसरे मैच में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन व कोहली की बेहतरीन पारी से भारत ने सात विकेट से जीत हासिल कर 1-0 से बढ़त बनाई।
टीमें इस प्रकार हैंः
भारत: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पांड्या, रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, नवदीप सैनी।
दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (कप्तान और विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, टेम्बा बावुमा, रासी वैन डर डूसन, डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवेओ, ड्वाइन प्रीटोरियस, ब्योर्न फोर्टुइन, कागिसो रबाडा, बेयूरान हेंड्रिक्स, तबरेज शम्सी।