फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल उपचुनाव: अभिषेक बनर्जी बोले, कांग्रेस-लेफ्ट को वोट देना या नोटा बटन दबाना, दोनों एक ही बात 

Sat, 23 Oct 2021 06:33 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, 24 परगना

सार

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि कांग्रेस और वाम दलों ने ममता बनर्जी को चुनाव जीतने से रोकने के उद्देश्य से गठबंधन किया था, और हार के साथ अपना सफर खत्म किया।
विज्ञापन
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस और वाम मोर्चे के लिए मतदान करना  नोटा बटन को चुनने से अलग नहीं होगा। 30 अक्टूबर को चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले गोसाबा में मतदाताओं के बीच पहुंचे बनर्जी ने दोनों पार्टियों पर ये तंज कसा। 

विज्ञापन


दो सीटों पर उपचुनाव के लिए भाजपा को बताया जिम्मेदार 
उन्होंने चार में से दो सीटों पर उपचुनाव कराने के लिए भी भाजपा की आलोचना की। दक्षिण 24 परगना के गोसाबा में एक रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा कि दो टीएमसी उम्मीदवारों की मौत के बाद यहां और खरदा में उपचुनाव जरूरी था, लेकिन शांतिपुर और दिनहाटा में जिन परिस्थितियों में चुनाव हो रहे हैं, वे अलग हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा के जीते हुए उम्मीदवारों जगन्नाथ सरकार (शांतिपुर) और निसिथ प्रमाणिक (दिनहाटा) ने लोगों द्वारा चुने जाने के बाद भी विधायकों के रूप में इस्तीफा दे दिया। उन्होंने संसदीय सीट बनाए रखने के लिए जनादेश का अपमान किया। भाजपा उन दो सीटों पर फिर से वोट मांग रही है। उन्हें इस बार लोग खारिज कर देंगे। 
विज्ञापन


4-0 से जीत हासिल करने का दावा
टीएमसी के वरिष्ठ नेता ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी उपचुनाव में 4-0 से जीत हासिल करेगी। कांग्रेस और वाम दलों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि दोनों दलों ने ममता बनर्जी को चुनाव जीतने से रोकने के उद्देश्य से गठबंधन किया था, और हार के साथ अपना सफर खत्म किया। पिछले सात साल में कांग्रेस को भाजपा से देश के हर हिस्से में हार मिली है जबकि ममता बनर्जी ने भाजपा की सभी चुनौतियों का डटकर मुकाबला किया है। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें