फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी बिल की अड़चनें दूर, राज्यसभा में आज होगा बिल पेश

Wed, 03 Aug 2016 06:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Finance Minister Arun Jaitley - फोटो : PTI
विज्ञापन
लंबी मशक्कत के बाद सरकार ने बुधवार को राज्यसभा में जीएसटी विधेयक पेश करने की तैयारी पूरी कर ली है। राज्यसभा में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस जीएसटी विधेयक पर होने वाली चर्चा में कुछ मुद्दों पर आपत्ति के साथ समर्थन देगी।
विज्ञापन


सरकार के साथ बनी सहमति के बाद इस विधेयक को कल ही देर शाम चर्चा के बाद पारित करा दिया जाएगा। मंगलवार को विधेयक में कैबिनेट की तरफ से किए गए संशोधनों की प्रति सांसदों को बांट दी गई।

हालांकि, कई सांसदों ने राज्यसभा के उपसभापति से शिकायत की कि उन्हें विधेयक की प्रति नहीं मिली है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि विधेयक में किए गए संशोधन की प्रति राज्यसभा सचिवालय को दो दिन पहले दे दी गई थी। 
विज्ञापन


इन संशोधनों के बाद ही विपक्ष ने सरकार को जीएसटी पर समर्थन का भरोसा दिया है। कांग्रेस ने बुधवार को अपने सभी सांसदों को सदन में मौजूद रहने को कहा है। गौरतलब है कि यह विधेयक पिछले साल मई में लोकसभा में पारित हो चुका है।

राज्यसभा में बहुमत की कमी की वजह से यह विधेयक लंबे समय से अटका पड़ा है। लेकिन विधेयक में हुए बदलाव की वजह से राज्यसभा की हरी झंडी के बाद इसे एक बार फिर लोकसभा में पारित कराना होगा। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की मांग पर सरकार ने विधेयक में जरूरी बदलाव किए हैं।

इसके तहत निर्माण करने वाले राज्यों पर लगने वाले एक फीसदी अतिरिक्त कर को वापस लेने की मांग मान ली गई है। इसके अलावा जीएसटी लागू होने के बाद कर वसूली में जो भी घाटा होगा उसकी पांच साल तक शत प्रतिशत भरपाई केंद्र सरकार करेगी।

इन शर्तों को मानने के बाद विपक्षी दलों ने सरकार को मदद का भरोसा दिया है। जीएसटी के संशोधित प्रावधानों के तहत जीएसटी काउंसिल, केंद्र और राज्य या खुद राज्यों के बीच होने वाले विवादों के निपटारे की प्रणाली बनाएगा।
विज्ञापन

पार्टी नेताओं के साथ राहुल ने की जीएसटी पर की चर्चा

नशे पर आयोजित सेमिनार में बोलते राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
पार्टी नेताओं के साथ राहुल ने की जीएसटी पर की चर्चा जीएसटी लाने के लिए सरकार द्वारा सांसदों को संविधान संशोधन विधेयक की मसौदा प्रति वितरित कराने के बाद इस पर पार्टी की नीति तय करने के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को पार्टी के नेताओं से मुलाकात की।

राहुल गांधी ने लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम, राज्यसभा में पार्टी के उप नेता आनंद शर्मा सहित पार्टी के अन्य नेताओं से पार्लियामेंट हाउस में मुलाकात की।

यहां जीएसटी के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि राहुल अभी एक और दौर की चर्चा करेंगे जिसके बाद शर्मा  वित्त मंत्री अरुण जेटली से मिलकर पार्टी का नजरिया रखेंगे। खड़गे ने कहा, ‘राहुलजी ने पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक कर जीएसटी पर पार्टी की नीति पर चर्चा की।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें