फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ान: मुंबई से दिल्ली आ रही फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट, आंधी के चलते लिया गया मार्ग बदलने का फैसला

Tue, 26 Apr 2022 12:00 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फ्लाइट यूके940 ने शाम 7.55 बजे मुंबई से उड़ान भरी थी। इसे रात 9.55 बजे दिल्ली में उतरना था। हालांकि, दिल्ली में आंधी के हालात की वजह से फ्लाइट को लखनऊ जाने के निर्देश दिए गए। 
विज्ञापन
विस्तारा एयरलाइंस - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सोमवार रात खराब मौसम और तेज हवा के कारण उड़ान संचालन प्रभावित हुआ। मुंबई से दिल्ली जा रही विस्तारा एयरलाइन की एक फ्लाइट को सोमवार शाम को लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा है। बताया गया है कि दिल्ली में आंधी की वजह से फ्लाइट को डायवर्ट किया गया। 

विज्ञापन


फ्लाइट यूके940 ने शाम 7.55 बजे मुंबई से उड़ान भरी थी। इसे रात 9.55 बजे दिल्ली में उतरना था। हालांकि, दिल्ली में आंधी की वजह से फ्लाइट को लखनऊ जाने के निर्देश दिए गए। 

दिल्ली एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, कुछ उड़ानों को सुरक्षित लैंडिंग के लिए डायवर्ट किया गया है और अन्य में देरी हुई है। तेज हवाओं के शांत होने के साथ ही नियमित उड़ान संचालन शुरू किया जाएगा।

इससे पहले, स्पाइसजेट ने ट्वीट किया था, "दिल्ली में खराब मौसम के कारण, सभी प्रस्थान / आगमन और उनकी परिणामी उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी उड़ान की स्थिति की जांच करें।"

दिल्ली हवाई अड्डे पर खराब मौसम के कारण उड़ान संचालन में देरी के संबंध में सभी एयरलाइनों ने यात्रियों को सोशल मीडिया के माध्यम से मैसेज या अपडेट किया है।

विज्ञापन


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने एक ट्वीट में बारिश और गरज के साथ बिजली और तेज हवाओं के "पूर्वोत्तर भारत में जारी रहने की संभावना" की भविष्यवाणी की थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें