फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद ने उठाई मांग, तब्लीगी जमात और मरकज पर लगाया जाए पूर्ण प्रतिबंध

Sun, 05 Apr 2020 10:47 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

देश में कोविड-19 के मामलों के केंद्र के रूप में उभरे तब्लीगी जमात और इसके निजामुद्दीन मरकज पर विश्व हिंदू परिषद ने रविवार को पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की। तब्लीगी जमात में शामिल हुए लोगों के संपर्क में आए कई लोगों में संक्रमण के मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन


देश भर में फैले कोरोना संक्रमण के लिए तब्लीगी जमात और उसके मरकज को जिम्मेदार ठहराते हुए विहिप के संयुक्त महासचिव सुरेंद्र जैन ने कहा कि इस पर प्रतिबंध लगा दिया जाना चाहिए और उसके सभी बैंक खातों को सील कर दिया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संगठन कट्टरपंथ और आतंक का पोषण करने वाला है।

विहिप के प्रवक्ता विनोद बंसल ने एक बयान में कहा कि लॉकडाउन के कारण जहां पूरा देश राहत की सांस ले रहा था, वहीं तब्लीगी जमात के कारण वायरस के सामुदायिक संचरण की संभावनाएं बढ़ गई हैं। बता दें कि देश के 17 राज्यों में तब्लीगी जमात के मरकज में इज्तिमा से जुड़े लोगों में कोविड-19 संक्रमण के 1023 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें