फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व धर्म संवाद: स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आज नामचीन शख्सियतें आनलाइन संवाद कार्यक्रम में जुड़ेंगी

Wed, 12 Jan 2022 05:28 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद की जयंती पर विश्व धर्म संवाद। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर बुधवार को सोशल रिफार्म एंड रिसर्च आर्गेनाइजेशन (एसआरआरओ) की तरफ से विश्व धर्म संवाद का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य अतिथि स्वामी राघवानंद की मौजूदगी में संवाद शृंख्ला के दूसरे संस्करण का उद्घाटन दोपहर 12 बजे लोकसभा सांसद व पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री सुदर्शन भगत व प्रदीप भैया जी महराज करेंगे। अमर उजाला कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर होगा।

विज्ञापन


स्वामी विवेकानंद के विचारों को आगे बढ़ाते हुए सभी धर्मों के नामचीन वक्ता वर्चुअल मोड में आयोजित होने वाली इस धर्म संवाद में अपनी बात रखेंगे। आयोजकों के मुताबिक, धर्म संसद में बतौर वक्ता नई दिल्ली के आर्कबिशप अनिल कुटो, अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक आचार्य डॉ. लोकेश मुनि, ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ब्रह्मकुमारी सपना दीदी, यहूदी धर्म प्रमुख रब्बी ईजेकिल ईशाक मालेकर, बंगला साहिब गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथी सिंह साहिब ज्ञानी रणजीत सिंह, दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के विनय आर्य, महाराष्ट्र के भंते तिस्सावरो, दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के  स्वामी विशालानंद, मौलाना सैयद हसन इमाम आबिदी व शिप्रा उपाध्याय शिरकत कर रही हैं।

यह सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर देखा जा सकता है। कार्यक्रम फेसबुक पर https://fb.me/e/1hmektT6W और यूट्यूब पर  https://youtu.be/Z5ywS_n8o8s  लाइव रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें