फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिपुरा: भाजपा व टीएमसी समर्थकों के बीच हिंसक झड़प, 19 लोग घायल 

Fri, 19 Nov 2021 03:05 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला

सार

पुलिस ने बताया कि इस झड़प में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पूरे इलाके में धारा 144 लागू की गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के बाद त्रिपुरा में हुई भाजपा व टीएमसी समर्थकों में हिंसक झड़प के चलते 19 कार्यकर्ता घायल हो गए। इसके बाद पूरे इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि राज्य में निकाय चुनाव से कुछ दिन पहले हुई इस हिंसा में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। 

विज्ञापन


सहायक पुलिस महानिरीक्षक सुब्रत चक्रवर्ती ने बताया कि खोवई जिले के कलीतिला इलाके में बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय के पास प्रदर्शन कर रहे थे। इससे दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए और दोनों के बीच हिंसक झड़प शुरू हो गई। इसमें 19 लोग घायल हो गए। 

उन्होंने बताया कि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया, इसमें दो पुलिसकर्मियों को भी चोट आई है। इस मामले में अभी तक पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, इनमें से चार को अदालत ने 30 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें