फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में क्वारंटीन केंद्र  खोलने पर हिंसक झड़प, एक की मौत

Mon, 06 Apr 2020 06:23 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, कोलकाता
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में एक स्कूल में क्वारंटीन केंद्र खोलने के मुद्दे पर दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना पारुई थाने के तालिबपुर गांव में शनिवार रात को हुई। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि ग्रामीणों के दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में घायल एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया है। इस घटना की जांच की जा रही है। गांव में भारी तादाद में सुरक्षा बल के जवानों को तैनात कर दिया गया है। मृतक की पहचान सैफुद्दीन उर्फ श्यामबाबू के तौर पर की गई है।

वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन ने कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों के लिए गांव के स्कूल में क्वारंटीन केंद्र खोलने का फैसला किया था। लेकिन ग्रामीणों का एक गुट इसका विरोध कर रहा था जबकि दूसरा गुट इसके समर्थन में था। इस वाद-विवाद ने हिंसा का रूप ले लिया और दोनों ओर से बम फेंके गए, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें