फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्रम मिसरी नए डिप्टी एनएसए: तीन साल तक चीन में भारत के राजदूत रह चुके, पंकज सरण का लेंगे स्थान

Mon, 27 Dec 2021 08:29 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मिसरी का चीन में भारतीय राजदूत के रूप में तीन साल का कार्यकाल इसी महीने खत्म हुआ था। वह पूर्व में प्रधानमंत्री कार्यालय में भी काम कर चुके हैं। मिसरी हिंद-प्रशांत क्षेत्र की रणनीतिक परिस्थितियों के अच्छे जानकार हैं। 
विज्ञापन
विक्रम मिसरी (फाइल फोटो) - फोटो : twitter.com/VikramMisri
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व राजदूत व चीन मामलों के जानकार विक्रम मिसरी को देश का उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया है। भारतीय विदेश सेवा की 1989 बैच के अधिकारी मिसरी पंकज सरण की जगह लेंगे। उनका कार्यकाल 31 दिसंबर को खत्म हो रहा है। वे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को रिपोर्ट करेंगे। वर्तमान में दो और डिप्टी एनएसए राजेंद्र खन्ना और दत्ता पंडसालगिकर हैं। 

विज्ञापन


मिसरी का चीन में भारतीय राजदूत के रूप में तीन साल का कार्यकाल इसी महीने खत्म हुआ था। वह पूर्व में प्रधानमंत्री कार्यालय में भी काम कर चुके हैं। मिसरी हिंद-प्रशांत क्षेत्र की रणनीतिक परिस्थितियों के अच्छे जानकार हैं। 

चीन को लेकर मिसरी ने जताई थी यह उम्मीद
विक्रम मिसरी ने चीन में भारतीय राजदूत के रूप में अपना कार्यकाल पूरा होने पर कहा था कि दोनों देश मौजूदा समस्याओं के हल और आपसी संबंधों को सकारात्मक दिशा में ले जाने के प्रयास करेंगे।मिसरी ने बीजिंग में विदाई के वक्त चीन के विदेश मंत्री वांग यी से ऑनलाइन मीटिंग में कहा था कि कुछ चुनौतियों के कारण पिछले साल द्विपक्षीय संबंधों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा। यी से बातचीत के दौरान उन्होंने पूर्वी लद्दाख में दोनों देशों के बीच सैन्य गतिरोध भी जिक्र किया था। 
विज्ञापन


रावत बने चीन में नए राजदूत
चीन में राजदूत नियुक्त किए गए प्रदीप कुमार रावत भारतीय विदेश सेवा के 1990 बैच के अधिकारी हैं। इससे पहले वे नीदरलैंड्स् में भारत के राजदूत थे। रावत धाराप्रवाह चीनी भाषा बोलते हैं। इससे पहले वे 2014 से 2017 तक दिल्ली में विदेश मंत्रालय में पूर्वी एशिया विभाग के संयुक्त सचिव रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें