फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकार साबित हुई माल्या के निजी जेट विमान की नीलामी

Sat, 02 Jul 2016 04:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
करोड़ों रुपये के बैंक कर्ज नहीं चुकाने वाले विजय माल्या से वसूली की एक और कोशिश नाकाम साबित हुई है।
विज्ञापन


दरअसल, माल्या के निजी जेट विमान की शुक्रवार को हुई नीलामी में सिर्फ एक ही बोलीकर्ता ने 1.09 करोड़ की बोली लगाई जो 152 करोड़ रुपये के आरक्षित मूल्य से बेहद कम रकम थी।

सरकारी विभाग ने आरक्षित मूल्य तय किया था मगर यूएई की एविशन सपोर्ट कंपनी ने सिर्फ 1.09 करोड़ रुपये की ही बोली पेश की।
Trending Videos
विज्ञापन

सिर्फ 1.09 करोड़ रुपये की बोली लगाई

विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि इस विमान के लिए आरक्षित मूल्य 152 करोड़ रुपये रखा गया था।

संयुक्त अरब अमीरात की एक विमानन सपोर्ट कंपनी ने इसके लिए सिर्फ 1.09 करोड़ रुपये की बोली लगाई। कंपनी ने नीलामी के नियमों के तहत एक करोड़ रुपये की अग्रिम राशि जमा कराई थी।

इस विमान को सेवा कर विभाग ने दिसंबर, 2013 में कुर्क किया था। विभाग को माल्या की किंगफिशर एयरलाइंस से 800 करोड़ रुपये से अधिक का कर वसूलना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें