फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन स्थित आवास में देखे गए माल्या

Thu, 10 Mar 2016 04:14 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • अंग्रेजी समाचार चैनल का दावा
  • लंदन स्थित तिवेन में हैं माल्या
  • 2 मार्च को ही चले गए थे माल्या
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शराब व्यवसायी विजय माल्या को उनके लंदन स्थित आवास में देखा गया है। अंग्रेजी समाचार चैनल टाइम्स नाऊ के अनुसार लंदन के स्थित तिवेन में माल्या को उनके घर में देखा गया है और इसकी पुष्टि पड़ोसियों ने भी की है।
विज्ञापन


चैनल के अनुसार घर के सुरक्षा अधिकारियो नें उनसे वहां से जाने को भी कहा क्योंकि वह उनकी निजी संपत्ति है और उसने माल्या के बारे में किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है। बता दें कि बुधवार को सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को इस बात की जानकारी दी कि माल्या 2 मार्च को ही देश से बाहर जा चुक हैं।

कोर्ट ने माल्या और किंगफिशर एयरलाइंस को नोटिस भी जारी किया था।
विज्ञापन

बैंको ने लगाई थी माल्या को रोकने की गुहार

- फोटो : Reuters
कोर्ट ने इस नोटिस के माध्यम से लंदन स्थित भारतीय दूतावास को भी इस पर अमल करने के लिए कहा है। गौरतलब है कि लंदन में बसने की आशंका के मद्देनजर बैंकों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर विजय माल्या के देश से बाहर जाने पर रोक लगाने की गुहार की थी।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया समेत 17 बैंकों की ओर से अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने मंगलवार को चीफ जस्टिस टीएस ठाकुर की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष कहा था कि विजय माल्या के भारत से बाहर जाने पर रोक लगानी चाहिए लेकिन जब बुधवार को सुनवाई हुई तो कोर्ट में बताया गया कि माल्या 2 मार्च को ही देश छोड़ कर चले गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें