फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव परिणाम: कांग्रेस की जीत की खुशी में जमकर नाचे नरेंद्र मोदी के हमशक्ल

Tue, 11 Dec 2018 07:11 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस की जीत की खुशी में नाचते मोदी के हमशक्ल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पांच राज्यों के नतीजों में से छत्तीसगढ़ और राजस्थान में जहां कांग्रेस बहुमत का आंकड़ा हासिल कर चुकी है तो वहीं मध्यप्रदेश में बहुमत के बेहद करीब है। जाहिर है, कांग्रेस के खेमे में खुशी की लहर है। खुशी इस कदर है कि नरेंद्र मोदी के हमशक्ल अभिनंदन पाठक भी खूब थिरकते देखे गए। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय के बाहर पाठक ने कार्यकर्ताओं के साथ नाच-गाकर जश्न मनाया। 
 

छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में अभिनंदन पाठक ने घूम-घूमकर कांग्रेस के लिए प्रचार किया था। हालांकि, औपचारिक तौर पर वो कांग्रेस के प्रचारक नहीं हैं। पहले छत्तीसगढ़ में उन्होंने सौ से ज्यादा जनसंपर्क अभियान किए और अब मध्यप्रदेश में भी यही करने की मंशा रखते हैं। 

छत्तीसगढ़ में पहले चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन तो उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात भी की थी। राहुल गांधी उस वक्त राजनांदगांव दौरे पर थे। वह जिस होटल में ठहरे हुए थे, उसी होटल के बाहर अभिनंदन उनसे मिलने पहुंचे। राहुल गांधी इसी दौरान अपनी कार से कहीं जा रहे थे। वह कार से उतरकर अभिनंदन से मिले। दोनों के बीच अभिवादन का दौर चला और राहुल प्रचार के लिए निकल गए। 

मोदी से मोहभंग?

कभी खुद को मोदी का छोटा भाई बताने वाले अभिनंदन अब भाजपा से खासे खफा हैं। कुछ महीने पहले ही उन्होंने कहा था, "पार्टी के भीतर अहंकार आ गया है। लोग मुझसे पूछते हैं कि अच्छे दिन कब आएंगे। लोगों ने मेरे कपड़े फाड़ दिए, मुझे पीट दिया।" पाठक ने कहा था कि 2014 में करीब डेढ़ महीने तक उन्होंने भाजपा और नरेंद्र मोदी के लिए वाराणसी में रुककर प्रचार किया था। 

नतीजों से जुड़ी हर खबर के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें