फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असदुद्दीन ओवैसी बोले- केसी राव में है देश का प्रधानमंत्री बनने की क्षमता

Tue, 11 Dec 2018 06:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Asaduddin Owaisi
विज्ञापन

तेलंगाना की जनता ने टीआरएस के मुखिया और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव को स्पष्ट बहुमत दिया है। फिलहाल टीआरएस 50 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है और 37 सीटों पर बढ़त बनाए हुई है। गजवेल से जीत के बाद और जनता के समर्थन के बाद से गदगद चंद्रशेखर राव ने एक ओर जहां 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए बिगुल बजा दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमने दूसरी राजनीतिक पार्टियों से बात की है और मैं यह कह देना चाहता हूं 2019 के चुनाव में हम अहम भूमिका निभाएंगे। वहीं उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजनीति में मैं सक्रिय भूमिका में मौजूद रहूंगा। 

असदुद्दीन अोवैसी ने कहा चंद्रशेखर राव में हैं प्रधानमंत्री बनने की क्षमता

वहीं दूसरी तरह एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मैं यह जिम्मेदारी के साथ कहना चाहता हूं कि आगामी लोकसभा चुनाव में चंद्रशेखर राव के पास वह क्षमता है कि वह देश का नेतृत्व करें। उन्होंने कहा कि अब इस देश को कांग्रेस और भाजपा के अलावा एक तीसरे नेतृत्व की जरूरत है और यह क्षमता के चंद्रशेखर राव में है।
विज्ञापन


ओवैसी ने कहा कि पिछले तीन महीनों से उन्हें करीब से देखने के बाद मुझे लगता है कि इस देश को उनके जैसे नेता की जरूरत है।  उन्होंने कहा कि 2019 के चुनाव तक मैं  चंद्रशेखर राव के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलूंगा।  मुझे लगता है उनका अगला कदम देश के विकास के लिए अहम होगा। और 2019 का चुनाव में जनता नॉन कांग्रेस और नॉन भाजपा सरकार को जगह देगी। 
 


बता दें कि ओवैसी ने 10 दिसंबर को तेलंगाना विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले ही ओवैसी ने सीएम के. चंद्रशेखर राव से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद ओवैसी ने कहा था कि केसीआर बिना किसी सपोर्ट के सीएम बनेंगे और हम उनके साथ खड़े रहेंगे।उन्होंने कल भी कहा था कि हमने किसी तरह की मांग नहीं की है, हम उनके साथ खड़े हैं न सिर्फ तेलंगाना की भलाई के लिए बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए भी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें