फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रूरता की हद: तीन पिल्लों को जिंदा जलाया, एक को मारी गोली, देखें वीडियो

Thu, 21 Jul 2016 01:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या कोई इंसान इतना निर्दयी हो सकता है कि अपनी मस्ती के लिए मासूम जानवरों पर जुल्म की इंतहां कर दे?
विज्ञापन


हैदराबाद से दो वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुए हैं। जिन्हें देखकर पूरा देश सकते में आ गया। इन वीडियो  में से एक में कुछ युवक तीन पिल्लों को जिंदा जला देते हैं।

वहीं दूसरे वीडियो की बात करें इसमें एक शख्स ने बंदूक से दो कुत्तों को गोली मार दिया। इनमें से एक कुत्ते की मौत भी हो जाती है। फिलहाल सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


वीडियो देखने के लिए क्लिक करें:-

विज्ञापन

कुत्तों से दरिंदगी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

पिल्लों के जिंदा जलाने की घटना पर गौर करें इस कायरतापूर्ण हमले को 16 जुलाई को मुर्शीदाबाद क्षेत्र के कब्रिस्तान में दोपहर में अंजाम दिया गया। जबकि यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मंगलवार को सामने आई।

शिकायत पर आईपीसी की धारा 429 (पशु से दुर्व्यवहार) और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की अन्य धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इस मामले में कार्रवाई करते हुए 8 नाबालिगों को पकड़ा गया है और उन्हें जुवेनाइल कोर्ट मे पेश किया गया।
  Hyderabad: 8 minor boys apprehended and produced in juvenile court for burning puppies alive — ANI (@ANI_news) July 21, 2016


वहीं दूसरे वायरल वीडियो में दो कुत्तों पर एक शख्स राइफल से फायरिंग कर देता है। जिसमें एक कुत्ते की मौत भी हो जाती है। सोशल मीडिया में वायरल ये वीडियो काफी हिला हुआ है। लेकिन इन घटनाओं से कई सवाल
खड़े हो गए हैं। बता दें कि इन दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं के वीडियो चेन्नई में दो एमबीबीएस छात्रों द्वारा एक कुत्ते को छत से फेंकने की घटना के हफ्तेभर बाद सामने आई है।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें:-

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें