फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कर्नाटक के बस कंडक्टर का नकली टिकट जारी करने का वीडियो वायरल, पूर्व सीएम ने राज्य सरकार पर उठाए सवाल

Tue, 17 Oct 2023 09:08 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

वीडियो में बस कंडक्टर को हैंड डिवाइस से टिकट प्रिंट करते हुए और प्रिंटेड टिकट को बस से बाहर फेंकते हुए देखा गया। वीडियो में एक महिला की आवाज भी सुनाई दे रही जो कंडक्टर को ऐसा करने से मना करती है।
विज्ञापन
BMTC Bus Conductor - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेंगलुरु महानगर परिवहन निगम के एक बस कंडक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसे नकली टिकट बनाते और उसे फेंकते हुए देखा गया। यह वीडियो बस में सवार एक महिला ने बनाया। उसने वीडियो बनाने के दौरान कंडक्टर का विरोध भी किया। 
विज्ञापन


बस कंडक्टर महिला यात्रियों के लिए जारी किए जाने वाले शून्य किराया टिकटों को फेंक रहा था, जिस पर महिला ने आपत्ति जताई। दरअसल, कर्नाटक सरकार की तरफ से महिला यात्रियों के लिए बसों में मुफ्त बस सेवाओं का लाभ उठाने के लिए  शून्य-किराया टिकट जारी किया गया है।
 
महिला ने बनाया वीडियो
वीडियो में बस कंडक्टर को हैंड डिवाइस से टिकट प्रिंट करते हुए और प्रिंटेड टिकट को बस से बाहर फेंकते हुए देखा गया। वीडियो में महिला की आवाज भी सुनाई दे रही जो कंडक्टर को ऐसा करने से मना करती है। महिला ने कहा, 'तुम टिकट फाड़कर उसे बाहर क्यों फेंक रहे हो? हमें बताओं, इसे क्यों फाड़ा? क्या तुम इसका भुगतान कर रहे हो। हम टैक्स भरते हैं। तुमने इससे पहले वाले स्टेशन पर भी टिकट फाड़कर फेंक दिया।'
विज्ञापन


 

हालांकि, महिला के गुस्सा करने के बाद वीडियो में कंडक्टर को माफी मांगते हुए भी देखा गया। सोशल मीडिया पर जारी इस वीडियो पर यूजर्स ने आलोचना भी की है। उनमें से किसी ने कहा कि कंडक्टर अपना लक्ष्य पूरा करन के बाद नकली टिकट बनाते हैं। इस मामले में कर्नाटक के पूर्व उप-मुख्यमंत्री औपर भाजपा के विधायक सीएन अश्वथ नारायण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर पूछा कि क्या यह काम परिवहन मंत्री के इशारे पर किया जा रहा है? या फिर मुख्यमंत्री के निर्देष पर किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें