फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ठकठक गैग ने बनाया पत्रकारों को निशाना, एक झटके में ले उड़े दो बैग

Thu, 06 Sep 2018 01:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
thak thak gang
विज्ञापन
दिल्ली के लक्ष्मीनगर इलाके में ठकठक गिरोह ने एक बार फिर हमला बोला है। गिरोह के कुछ बदमाशों ने अपने शातिराना अंदाज में एक होंडा सिटी कार से दो बैग उड़ा लिये, जिनमें कुछ कैश भी था। मामला बुधवार देर शाम का है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तीन पत्रकार होंडा सिटी कार से अपने दोस्त विनीत तिवारी से मिलने लक्ष्मीनगर आए थे। इस दौरान वह लक्ष्मीनगर स्थित हीरा स्वीट दुकान से मिठाई लेने लगे। पत्रकार दिलनवाज पाशा और पूनम कौशल मिठाई लेने चले गए जबकि निशांत और उनकी डेढ़ साल की बेटी वरदायनी गाड़ी में ही बैठे रह गए। 

हीरा स्वीट पर लगे सीसीटीवी कैमरे से पता चलता है कि ठकठक गिरोह के चार गुंडों ने दुकान के सामने लगी गाड़ी को घेर लिया। इसके बाद गैंग के एक सदस्य ने निशांत की तरफ वाली विंडो खटखटाई। निशांत ने विडो खोली तो उनसे कहा कि गाड़ी के पास आपके पैसे गिर गए हैं। इस दौरान उन्होंंने मना भी किया लेकिन उसके बार-बार कहने पर जब वह गाड़ी से बाहर आए तो वहां पर 10-10 के कुछ नोट पड़े हुए थे। जैसे ही उन्होंने वो नोट उठाए तभी दूसरी तरफ से पीछे की सीट पर रखे दो बैग निकालकर गैंग का दूसरा सदस्य फरार हो गया। 
विज्ञापन


निशांत की पत्नी पूनम कौशल ने बताया कि उनके बैग में 9 हजार रुपए कैश, एक आईफोन व अन्य जरूरी सामान थे। घटना के बाद इन्होंने 100 नंबर पर फोन किया। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले में जांच कर रही है।   
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें