फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा, श्रद्धालु पहली बार ले सकेंगे हेलीकॉप्टर सेवा

Thu, 06 Sep 2018 01:12 AM IST
भाषा, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्षिक कैलाश मानसरोवर यात्रा जम्मू कश्मीर में डोडा की पहाड़ियों से बृहस्पतिवार से शुरू होगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालु पहली बार हेलीकॉप्टर सेवा का इस्तेमाल करेंगे। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के लिये हेलीकॉप्टर सेवा इस साल से शुरू की जा रही है। भद्रवाह से हेलीकॉप्टर सेवा के जरिये श्रद्धालु महज आठ मिनट में कैलाश मानसरोवर के निकट ऋषि डुल स्थित आधार शिविर पहुंचेंगे। इसका किराया 2,950 रुपये होगा।

विज्ञापन


जिला प्रशासन अधिकारियों ने बताया कि यात्रा के लिये छड़ी करीब 13,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित भद्रवाह से कैलास कुंड में वासुकी नाग मंदिर से ली जायेगी। श्रद्धालु उधमपुर एवं कठुआ से पैदल यात्रा करते हुए विभिन्न मार्गों से होते हुए मुख्य मंदिर कैलाश कुंड पहुंचेंगे। 

उन्होंने कहा कि डोडा जिला प्रशासन इस साल पहली बार प्रायोगिक आधार पर हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करेगा। हेलीकॉप्टर भद्रवाह डिग्री कॉलेज में हेलीपैड से ऋषि दुल के बीच संचालित होगी। ऋषि दुल श्रद्धालुओं का अंतिम आधार शिविर है। यह सेवा छह से नौ सितंबर तक सिर्फ तीन दिनों के लिये उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें