फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्यादा तार-तार: बंगाल में नेताजी की जयंती पर भिड़े भाजपा और टीएमसी के कार्यकर्ता, एक-दूसरे पर भांजीं लाठियां

Sun, 23 Jan 2022 12:49 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती पर एक कार्यक्रम के दौरान टीएमसी और बीजेपी समर्थकों के बीच हाथापाई हो गई
विज्ञापन
नेताजी की जयंती पर भिड़े टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के भाटपारा में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती पर एक कार्यक्रम के दौरान टीएमसी और बीजेपी समर्थकों के बीच हाथापाई हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर लाठियां भी भांजीं। पुलिस के बीच बचाव करने के बावजूद दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता मानने को तैयार नहीं हो रहे थे।

विज्ञापन


भाजपा सांसद अर्जुन सिंह पर पथराव के बाद शुरू हुई झड़प
इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि कोलकाता के पास भाटपारा में रविवार को भाजपा और टीएमसी समर्थकों के बीच उस समय झड़प हो गई जब बैरकपुर के सांसद अर्जुन सिंह पर कथित तौर पर पथराव किया गया। पुलिस ने बाताया कि अर्जुन सिंह नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।

तीन वाहनों में तोड़फोड़
पुलिस ने बताया कि उत्तर 24 परगना जिले में राजनीतिक अशांति के गढ़ में हुई झड़पों में एक पुलिस वाहन सहित दो कारों में तोड़फोड़ की गई। संयुक्त पुलिस आयुक्त ध्रुबा ज्योति डे ने कहा कि भाजपा सांसद को बचा लिया गया और उनके आवास पर सुरक्षित भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया है।  
विज्ञापन


पुलिस के सामने सबकुछ हुआ: भाजपा सांसद अर्जुन सिंह 
वहीं घटना के बाद भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने कहा कि आज सुबह जब 10:30 बजे हमारे विधायक पवन सिंह नेताजी को श्रद्धांजलि देने गए थे उसी समय टीएमसी के गुंडों ने उन पर हमला किया, उन पर गोलियां चलाईं, ईंटें फेंकीं। मेरे पहुंचने पर उन्होंने मुझ पर भी हमला किया। पुलिस के सामने सब कुछ हो रहा था और मेरी गाड़ी तोड़ दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें