बॉर्डर पर रोजाना होने वाली बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी के दौरान भारत और पाकिस्तान के जवान सिर्फ एक दूसरे के खिलाफ बॉडी लेंग्वेज से गुस्सा दिखाते हैं, लेकिन पिछले दिनों कुछ ऐसा हुआ जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
दरअसल, फिरोजपुर बार्डर पर जब रोज की तरह सेरेमनी पूरी हो रही थी, तभी भारतीय जवान की कुहनी पाकिस्तानी जवान को लगी। बस फिर क्या था उसे ऐसा गुस्सा आया कि अफरा-तफरी मच गई। आपस में मारापीटी होते देख कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जब झगड़ा शांत नहीं हुआ तो, दोनों देशों के अफसरों ने दौड़कर दोनों जवानों को दूर कराया। हालांकि, इसे लेकर कोई औपचारिक बयान सेना के अधिकारियों ने नहीं दिया है लेकिन वहां मौजूद किसी प्रत्यक्षदर्शी ने घटना का वीडियो बना लिया जो तेजी से वायरल हो रहा है।
(Publish by Abhishek)