फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: पिता की मौत के एक साल बाद बेटी की भी ठीक वैसे ही हुई मौत

Thu, 23 Jun 2016 07:07 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
divyashree naik - फोटो : mid-day
विज्ञापन
दिव्याश्री नायक के नाजुक कंधों पर काफी बड़ी जिम्मेदार थी। उसे अपने दिवंगत पिता के कदमों पर चलते हुए पुलिस की नौकरी करनी थी। घर चलाने में अपनी मां की सहायता करनी थी। लेकिन मंगलवार को उसके साथ उसके सपनों ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मुम्बई के भिंडी बाजार के पुलिस क्वाटर्स में रहने वाली 24 वर्षीय दिव्याश्री अपनी स्कूटी से जा रहीं थी। भारी बारिश होने की वजह से उनकी स्कूटी फिसल गई और वह एक टैंकर के नीचे आ गयी जिससे उनकी मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि एक साल पहले दिव्याश्री के पिता की भी मृत्यु ठीक ऐसी ही सड़क दुर्घटना में हुई थी।

दिव्याश्री के पिता पुलिस में कांस्टेबल थे। उनकी असमय मृत्यु के बाद दिव्याश्री को उसके पिता की जगह नौकरी दी गई थी। उसकी ट्रेनिंग अगले 15 दिनों में शुरू होने वाली थी। 
विज्ञापन


दिव्या के मां ने कहा कि अपने पिता की मृत्यु के बाद दिव्या का एक ही सपना था वो उनकी राह पर चल कर उनका नाम रोशन करे, लेकिन शायद नियति को यह मंजूर नहीं था। हमने कभी नहीं सोचा था कि नियति हमारे साथ ऐसा खेल खेलेगी।
विज्ञापन


दुर्घटना के वक्त दिव्याश्री की एक दोस्त भी साथ में थी। पुलिस ने बताया कि उसे इस दुर्घटना में मामूली चोटें आयी और वो अब सुरक्षित है।

Published By- Vikrant Singh
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें