फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटों का बंडल लेते अधिकारी का वीडियो हुआ सार्वजनिक

Sat, 14 May 2016 06:07 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
शीघ्र ही बच्चों के बैंक खाते में आरटीजीएस से स्कॉलरशिप की राशि जमा होगी।
विज्ञापन
आगरा के सदर तहसील के सब रजिस्ट्रार तृतीय मानवेंद्र शास्त्री का नोटों का बंडल लेते हुए वीडियो सार्वजनिक हुआ है। इससे प्रशासनिक खेमे में हड़कंप मच गया है। 57 सेकेंड के इस वीडियो में वे अपने दफ्तर में बैठकर किसी व्यक्ति के हाथों से हजार के नोटों का बंडल लेते दिख रहे हैं। यह रकम पॉवर ऑफ अटार्नी करने के लिए दी गई है। इतना ही नहीं, विडियो में रिश्वत देने वाले से वे इतनी रकम में काम नहीं करने का भी हवाला दे रहे हैं। मामला जिलाधिकारी तक पहुंच गया है। सब रजिस्ट्रार से स्पष्टीकरण मांगा है। आरोप सिद्ध होने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शुक्रवार को सदर तहसील में एक ओर फर्जी पॉवर अटार्नी की जांच चल रही थी तो दूसरी तरफ इसी के लिए सब रजिस्ट्रार तृतीय रिश्वत ले रहे थे। दोपहर बाद इनका एक वीडियो सार्वजनिक हुआ। इसमें मानवेंद्र शास्त्री अपने कार्यालय में कुर्सी पर बैठकर किसी व्यक्ति से पॉवर ऑफ अटार्नी करने के बदले रिश्वत की रकम बढ़ाने की मांग करते दिख रहे हैं। रिश्वत देने वाले वाले व्यक्ति ने उन्हें दस हजार रुपये का बंडल थमाया। मगर, सब रजिस्ट्रार यह कहते हुए रकम नहीं ले रहे कि यह निर्धारित रेट से काफी कम है। इसके उन्होंने 15 हजार रुपये मांगे हैं।

सूत्रों की मानें तो यह वीडियो शुक्रवार को ही सदर तहसील के किसी व्यक्ति ने मोबाइल कैमरे से बनाया है। जिलाधिकारी पंकज कुमार का कहना है कि सब रजिस्ट्रार द्वारा रिश्वत लेते वीडियो का मामला संज्ञान में आया है। उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही शासन को भी इससे अवगत कराया जा रहा है। वहीं, एआईजी स्टांप डीके पांडे का कहना है कि वीडियो की जांच कराई जा रही है। आरोप सिद्ध होने पर सब रजिस्ट्रार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें