फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बेंगलुरु में पूर्वोत्तर के बाइक टैक्सी चालक से अभद्रता, गाली देकर बोला ऑटो चालक- 'ये दूसरे देश से आया'

Thu, 09 Mar 2023 12:54 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कथित तौर पर यह घटना सोमवार को बेंगलुरु के इंदिरा नगर मेट्रो स्टेशन के पास हुई। वीडियो को एक गवाह ने शूट किया था। जिसने बाद में पुलिस को टैग करते हुए और कार्रवाई का अनुरोध करते हुए इसे ट्विटर पर शेयर किया।
विज्ञापन
कर्नाटक में पूर्वोत्तर के बाइक चालक के साथ अभद्रता। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु में भाषा के चलते उत्तर भारत के नागरिकों के साथ कथित तौर पर मारपीट और हिंसा की खबरें अभी चर्चा में है। इस बीच, कर्नाटक में पूर्वोत्तर के एक युवक के साथ नस्लभेद का मामला सामने आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।   
विज्ञापन




क्या है वायरल वीडियो में? 
वायरल वीडियो में पूर्वोत्तर राज्य के एक बाइक टैक्सी चालक का हेलमेट एक ऑटोवाला तोड़ते हुए उसे गाली दे रहा है। उसके धमकी भी देता है। ऑटोवाला बाइक चालक को गाली देकर कहता है कि ये दूसरे देश से आकर यहां अवैध तरीके से बाइक टैक्सी चलाते हैं। इनकी वजह से हम लोग अपने ग्राहक खो रहे हैं। 

ऑटो वाला कहता है, 'दोस्तों, देखो कैसे अवैध रैपिडो का धंधा हो रहा है। यह बंदा दूसरे देश से आया है और यहां राजा की तरह घूमता है। यह बाइक वाले ऑटो उद्योग के लिए खतरा हैं।' 
विज्ञापन


कथित तौर पर यह घटना सोमवार को बेंगलुरु के इंदिरा नगर मेट्रो स्टेशन के पास हुई। वीडियो को एक गवाह ने शूट किया था। जिसने बाद में पुलिस को टैग करते हुए और कार्रवाई का अनुरोध करते हुए इसे ट्विटर पर शेयर किया। बेंगलुरु पुलिस ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। पुलिस ने कहा कि कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें