फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराहनीय: उपराष्ट्रपति नायडू की पोती ने शादी के खर्च में कटौती कर बच्चों के इलाज के लिए दिए 50 लाख रुपये

Mon, 15 Nov 2021 12:41 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, दिल्ली

सार

आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में रविवार को एक कार्यक्रम आयोजित हुआ था, इस कार्यक्रम में शाह मुख्य अतिथि थे, उनकी मौजूदगी में हैदराबाद स्थित 'हृदय- क्योर ए लिटिल हार्ट फाउंडेशन' को 50 लाख रुपये का चेक दिया गया।
विज्ञापन
उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाल दिवस के मौके पर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू की पोती सुषमा ने बहुत सराहनीय काम किया है। उन्होंने अपनी शादी के खर्च में कटौती कर समाज में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के इलाज के लिए 50 लाख रुपये का योगदान दिया।

विज्ञापन


सुषमा ने कहा कि अगले महीने शादी होने वाली है और उसने अपने शादी के खर्च में कटौती करने की कसम खाई थी ताकि उसके दादा-दादी और माता-पिता इस काम के लिए 50 लाख रुपये का योगदान दे सकें।

आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में रविरार को एक कार्यक्रम आयोजित हुआ था, इस कार्यक्रम में शाह मुख्य अतिथि थे, उनकी मौजूदगी में हैदराबाद स्थित 'हृदय- क्योर ए लिटिल हार्ट फाउंडेशन' को 50 लाख रुपये का चेक दिया गया।
विज्ञापन


नायडू की बेटी दीपा वेंकट द्वारा चलाए जा रहे स्वर्ण भारती ट्रस्ट की 20वीं वर्षगांठ पर गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि बनकर आए थे। यह ट्रस्ट व्यावसायिक प्रशिक्षण, कौशल विकास आदि के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण में लगा हुआ है।

गृह मंत्री अमित शाह ने सुषमा और उनके माता-पिता, हर्षवर्धन और राधा को उनके नेक काम और ग्रामीण लोगों के प्रति समर्पण के लिए उनके भरोसे की सराहना की।

अमित शाह ने वैंकेया नायडू की तारीफ की
केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह आंध्र प्रदेश के वेंकटचलम में स्वर्ण भारत ट्रस्ट की 20 वीं वर्षगांठ समारोह को संबोधित करते हुए उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू के बारे में कहा कि आज, राज्यसभा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के रूप में, वैंकेया जी एक उदाहरण स्थापित कर रहे हैं कि संविधान का एक आदर्श संरक्षक कैसा होना चाहिए और उप राष्ट्रपति के कर्तव्यों का पालन कैसे किया जाना चाहिए। जैसा कि संविधान में उल्लेख किया गया है उसका नायडू जी उदाहरण हैं। अमित शाह ने कहा कि उन्होंने जीवन भर वंशवाद के खिलाफ काम करके भारत के लोकतंत्र को स्वस्थ रखने की दिशा में प्रयास किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें