फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा क्षेत्रीय भाषाओं के साथ हिंदी को अपनायें

Fri, 14 Sep 2018 11:39 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति,भारत
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को हिंदी दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनायें देते हुये सभी भारतीय भाषाओं के साथ हिंदी को जीवनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की है।
विज्ञापन


नायडू ने ट्वीट कर कहा ‘हिंदी दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं। भाषा भाव की वाहक है। हमारी भाषाएं हमारी भावनात्मक एकता का प्रतीक हैं।’

नायडू ने हिंदी सहित सभी क्षेत्रीय भाषाओं के प्रसार के लिये इन्हें संवाद का हिस्सा बनाने की देशवासियों से अपील की। उन्होंने कहा ‘सभी भारतीय भाषाओं के साथ हिंदी को जीवनचर्या में अपनाएं, उसे समृद्ध बनाएं। हिंदी और भारतीय भाषाओं में संवाद को प्रोत्साहित करें।’
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें