फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्पा और अप्रीलिया स्कूटर पर मिल रहा है इंश्योरेंस, वारंटी व कैशबैक

Fri, 14 Sep 2018 11:14 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
vespa
विज्ञापन

वेस्पा और अप्रीलिया स्कूटर पर पियाजियो इंडिया फेस्टिव सीजन आॅफर लेकर आई है। इस आॅफर के तहत कंपनी कम-से-कम 10,000 रुपये तक का फायदा दे रही है। यह आॅफर वेस्पा और अप्रीलिया के 125सीसी, 150सीसी स्कूटरों पर लागू है। पियाजियो इंडिया ने इस आॅफर का नाम '5X Fun Offer'रखा है।

विज्ञापन


'5X Fun Offer' में आपको दो साल की जगह पूरे पांच साल की वारंटी मिलेगी। इंश्योरेंस की सीमा भी बढ़ाकर पांच साल तक कर दी गई है। जो कि पहले सिर्फ एक साल थी। साथ ही अब ग्राहक फ्री में 'आॅन रोड असिस्ट' सर्विस का लाभ भी उठा सकते हैं।

इस आॅफर के तहत खरीदारो को 4,000 तक का लाभ मिलेगा। लेकिन अगर आप इसकी खरीदारी के लिए पेटीएम का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 5,000 रुपये तक का मुनाफा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इस आॅफर की सबसे अहम बात यह है कि इसमें जीरो कॉस्ट ईएमआई या 3,999 रुपये के लोअर डाउन पेमेंट की भी सुविधा मिल रही है। 

गौरतलब हो,भारत में कंपनी ने 125 सीसी वाले इस स्कूटर में सिंगल सिलेंडर इंजन दिया है जो 9.76 बीएचपी का पॉवर और 10.6 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इस स्कूटर में क्रोम ट्रीटमेंट, ऑल ब्लैक एटायर, ब्लैक्ड आउट व्हील रिम्स दिए गए हैं।

वेस्पा 125 सीसी में 7 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 100 किमी प्रति घंटा है। वहीं इसकी कीमत की बात करें तो इस स्कूटर को 72,000 रुपये तक में मार्केट में बेचा जा रहा है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें