केरिबियन देश डोमिनिका की उपराष्ट्रपति इन दिनों भारत के दौरे पर हैं। उन्होंने नई दिल्ली में भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, फार्मास्यूटिकल्स,कृषि, खाद्य प्रसंस्करण समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान महासागर विज्ञान और चिकित्सा उत्पाद विनियमन में दो सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
दिल्ली स्थित 'द डोमिनिकन रिपब्लिक एंड इंडिया नेचुरल पार्टनर्स' विषय पर संबोधन देते हुए डोमिनिकन रिपब्लिक के उपराष्ट्रपति राकेल पेना ने कहा कि आपके साथ डोमिनिकन रिपब्लिक का सार साझा करना गर्व की बात है। साथ ही अपने संबोधन में उन्होंने कहा, यह मूल्यों और आकांक्षाओं का सटीक संगम है,जो हमे ताकत देता है। भारत और डोमिनिकन रिपब्लिक की रणनीतिक स्थिति वाणिज्यिक तकनीकी और सांस्कृतिक लेन-देन के लिए पुल का काम करती है।
विज्ञापन
साथ ही उन्होंने कहा, डोमिनिकन रिपब्लिक भारत के लिए लैटिन अमेरिका और कैरेबियन के लिए एक खिड़की हो सकता है जबकि भारत इसके लिए दरवाजा बन सकता है।