भारतीय नौसेना की कमान अब वाइस एडमिरल सुनील लन्बा संभालेंगे। वो इसी माह की 31 तारीख को रिटायर हो रहे एडमिरल आर के धवन की जगह लेंगे। फिलहाल लन्बा मुंबई में पश्चिमी नौसेना की कमान संभाल रहे हैं।
बता दें कि डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कालेज से शिक्षा ग्रहण करने वाले वाइस एडमिरल लन्बा का करिअर 30 सालों से ज्यादा का है। वे आईएनएस सिंधुदुर्ग (करवेट) और आईएनएस दुनागिरि (फ्रिगेट) के नेविगेटिंग ऑफिसर रह चुके हैं। उन्होंने पूर्व में फ्रंटलाइन युद्धपोतों आईएनएस काकीनाडा (माइनस्वीपर), आईएनएस हिमगिरि (फ्रिगेट), आईएनएस रणविजय और आईएनएस मुंबई (विध्वंसक) की कमान भी संभाली है।