फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Western Naval: वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने संभाला नौसेना की पश्चिमी कमान के प्रमुख का पदभार, जानिए इनका सफर

Wed, 01 Mar 2023 01:22 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, नई दिल्ली

सार

सैनिक स्कूल रीवा और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड़कवासला के पूर्व छात्र है। इन्होंने एक जुलाई 1985 को भारतीय नौसेना ज्वाइन की थी।
विज्ञापन
वाइस एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी - फोटो : PIB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाइस एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने मंगलवार को मुंबई मुख्यालय वाली पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ का पदभार संभाल लिया। उन्होंने वाइस एडमिरल अजेंद्र बहादुर सिंह का स्थान लिया जो सेवा से सेवानिवृत्त हुए। फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ का कार्यभार संभालने वाले वाइस एडमिरल त्रिपाठी रक्षा मंत्रालय (नौसेना) के एकीकृत मुख्यालय में कार्मिक प्रमुख के रूप में कार्य किया।
विज्ञापन


1985 में नौसेना में हुए थे नियुक्त 
सैनिक स्कूल रीवा और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड़कवासला के पूर्व छात्र है। इन्होंने एक जुलाई 1985 को भारतीय नौसेना ज्वाइन की थी। इन्होंने संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विशेषज्ञ के तौर पर नौसेना के कई युद्धपोतों पर काम किया। इसके अलावा विभिन्न महत्वपूर्ण परिचालन और स्टाफ नियुक्तियों को भी संभाला है जिसमें मुंबई में पश्चिमी बेड़े के बेड़े संचालन अधिकारी, नौसेना संचालन निदेशक, प्रधान निदेशक नेटवर्क केंद्रित संचालन और नई दिल्ली में प्रधान निदेशक नौसेना योजना शामिल हैं। रियर एडमिरल के पद पर पदोन्नति पर, उन्होंने रक्षा मंत्रालय (नौसेना) के एकीकृत मुख्यालय में नौसेना स्टाफ के सहायक प्रमुख (नीति और योजना) के रूप में और पूर्वी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग के रूप में कार्य किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें