वाइस एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने मंगलवार को मुंबई मुख्यालय वाली पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ का पदभार संभाल लिया। उन्होंने वाइस एडमिरल अजेंद्र बहादुर सिंह का स्थान लिया जो सेवा से सेवानिवृत्त हुए। फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ का कार्यभार संभालने वाले वाइस एडमिरल त्रिपाठी रक्षा मंत्रालय (नौसेना) के एकीकृत मुख्यालय में कार्मिक प्रमुख के रूप में कार्य किया।
विज्ञापन
1985 में नौसेना में हुए थे नियुक्त
सैनिक स्कूल रीवा और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड़कवासला के पूर्व छात्र है। इन्होंने एक जुलाई 1985 को भारतीय नौसेना ज्वाइन की थी। इन्होंने संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विशेषज्ञ के तौर पर नौसेना के कई युद्धपोतों पर काम किया। इसके अलावा विभिन्न महत्वपूर्ण परिचालन और स्टाफ नियुक्तियों को भी संभाला है जिसमें मुंबई में पश्चिमी बेड़े के बेड़े संचालन अधिकारी, नौसेना संचालन निदेशक, प्रधान निदेशक नेटवर्क केंद्रित संचालन और नई दिल्ली में प्रधान निदेशक नौसेना योजना शामिल हैं। रियर एडमिरल के पद पर पदोन्नति पर, उन्होंने रक्षा मंत्रालय (नौसेना) के एकीकृत मुख्यालय में नौसेना स्टाफ के सहायक प्रमुख (नीति और योजना) के रूप में और पूर्वी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग के रूप में कार्य किया।