फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप की अपील: तीसरी लहर की आशंका देख एक साल तक शादी व मांगलिक कार्य नहीं करने का अनुरोध

Mon, 28 Jun 2021 11:22 PM IST
सुरेंद्र जोशी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विश्व हिंदू परिषद ने तीसरी लहर को देखते हुए जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है। विहिप ने जनता से आग्रह किया है कि अगले एक साल तक शादियां व अन्य मांगलिक कार्य न किए जाएं। विहिप जल्द ही सभी राज्यों में टेली मेडिसिन सेवा शुरू करने जा रहा है। 
 
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए विश्व हिंदू परिषद् ने जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है। वीएचपी ने अपील की है कि अगले एक साल तक कोई भी शादी ब्याह और मांगलिक कार्य न करें। ऐसे मौकों पर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन ठीक से नहीं हो पाता है जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। वहीं, वीएचपी जल्द ही लोगों की मदद के लिए सभी राज्यों में टेली मेडिसिन सेवा केंद्र शुरु करने जा रहा है। इसकी मदद से लोग देश के मशहूर डॉक्टरों से फोन पर सलाह ले सकेंगे।  

विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद् के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने अमर उजाला से कहा कि देश में कोरोना की दूसरी लहर के कुछ थमने के बाद अब तीसरी लहर की आशंका बनी हुई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह और कई रिसर्च को ध्यान में रखते हुए वीएचपी भी लोगों को कोरोना की तीसरी लहर के खतरे के प्रति आगाह करने में जुट गया है।

परांडे के अनुसार, कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए हम पांच प्रमुख बिंदुओं पर काम कर रहे हैं। इसमें हमारे कार्यकर्ता लोगों से अपील करेंगे कि मास्क का उपयोग हर हाल में करें। हाथों को साबुन से बार बार धोएं और सामाजिक दूरी के नियम का पालन करें। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूरे देश में वीएचपी कार्यकर्ता लोगों को समझाएंगे कि जहां तक हो सके शादी ब्याह और मांगलिक कार्यों को एक वर्ष के लिए टाल दें। इससे भीड़ जमा नहीं होगी और कोरोना संक्रमण का खतरा कम होगा। उन्होंने बताया कि, लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए उन्हें प्राणायाम करने, सुबह और शाम भाप लेने के अलावा इम्युनिटी बढ़ाने के लिए कौन से भोजन करें, यह भी वीएचपी कार्यकर्ता घर घर जाकर बताएंगे। इसके अलावा देशभर में कोरोना वैक्सीन को लेकर जो दुष्प्रचार किया जा रहा है उसकी भ्रांतियां भी दूर करेंगे।  

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़,गुजरात और हरियाणा के कुछ शहरों में वीएचपी द्वारा टेली मेडिसिन सेवा शुरू की गई है। इसके अच्छे रिस्पांस को देखते हुए हम देशभर में टेली मेडिसिन सेवा केंद्र शुरू करने जा रहे हैं। जिन लोगों के पास सामान्य मोबाइल है वो इस सेवा का लाभ कैसे ले सकें इसके लिए वीएचपी के कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दी गई है। वे सामान्य मोबाइल चलाने वालों के साथ ही स्मार्ट फोन चलाने वाले लोगों की मदद करेंगे। जिससे वे इस टेली मेडिसिन सेवा का लाभ उठा सकें। इस सेवा केंद्र के जरिए लोग देशभर के प्रमुख डॉक्टर से स्वास्थ्य संबंधी सलाह ले सकेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें