फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसंख्या नियंत्रण नीति: विहिप ने उठाए यूपी जनसंख्या नियंत्रण बिल पर सवाल

Sun, 11 Jul 2021 04:14 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली

सार

विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष आलोक कुमार ने बिल के दूसरे हिस्से को लेकर चिंता जताई और कहा, बिल का दूसरा हिस्सा हिंदू और मुस्लिम जनसंख्या अनुपात में असंतुलन पैदा करेगा।
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने उत्तर प्रदेश मे प्रस्तावित जनसंख्या नियंत्रण बिल के दूसरे हिस्से पर सवाल खड़े किए हैं, जिसमें केवल एक बच्चा पैदा करने वाले दंपती को ज्यादा लाभ देने का प्रावधान है।

विज्ञापन


विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष आलोक कुमार ने शनिवार को कहा, हम जनसंख्या को लेकर कानून लाने के सरकार के कदम का स्वागत करते हैं, क्योंकि जनसंख्या में बढ़ोतरी पूरे देश में एक विस्फोट की तरह है। पूरे समाज में जनसंख्या बढ़ोतरी को नियंत्रित करने को लेकर सहमति है।

लेकिन उन्होंने बिल के दूसरे हिस्से को लेकर चिंता जताई और कहा, बिल का दूसरा हिस्सा हिंदू और मुस्लिम जनसंख्या अनुपात में असंतुलन पैदा करेगा। सरकार को इस पर दोबारा विचार करना चाहिए, क्योंकि यह जनसंख्या में नकारात्मक वृद्धि को बढ़ावा देगा।
विज्ञापन


विहिप के कार्यवाहक अध्यक्ष ने श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट से चंपत राय को हटाए जाने की संभावना पर कहा, गोविंद देव श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट पर लगे आरोपों की जांच के लिए अपने साथ चार्टर्ड अकाउंटेंट और वकीलों को लेकर गए थे।

हर बिक्री पत्र की सावधानी से जांच की गई और हम संतुष्ट हैं कि सारी जमीन पर्याप्त सावधानी से खरीदी गई है। हम चंपत के अनुभव से लाभान्वित हुए हैं। वहां एक भी ऐसा मामला नहीं है, जिसके चलते उन पर उंगली उठाई जा सके। इसके चलते उन्हें हटाए जाने का कोई सवाल नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि ट्रस्ट यह निर्णय लेगा कि श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट में कौन ट्रस्टी बनेगा। केंद्र सरकार को कोई ट्रस्टी या सदस्य बनाने का अधिकार नहीं है। यह बात ट्रस्ट डीड में भी स्पष्ट लिखी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें