फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yasin Malik Punished: यासीन मलिक को उम्रकैद पर विहिप ने जताई खुशी, फांसी के लिए एनआईए से की अपील

Wed, 25 May 2022 10:40 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेता डॉ. सुरेंद्र जैन ने अमर उजाला से कहा कि यासीन मलिक जैसे लोगों को सजा होने से कश्मीरी पंडितों के घावों पर मरहम लगा है। इससे आम जनमानस में एक विश्वास का माहौल भी बना है जिससे घाटी का माहौल शांतिपूर्ण बनाए रखने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन
यासीन मलिक को उम्रकैद - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यासीन मलिक को टेरर फंडिंग के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाए जाने पर विश्व हिंदू परिषद ने खुशी जताई है। संगठन ने कहा है कि इससे घाटी में आतंक का माहौल बनाने की कोशिश करने वालों को सबक मिलेगा और घाटी में शांतिपूर्ण माहौल बनाने में मदद मिलेगी। हालांकि, विहिप ने कहा है कि यासीन मलिक के कुकर्मों को देखते हुए उसे फांसी की सजा होनी चाहिए और इसके लिए वे एनआईए से उच्च अदालत में अपील करने की मांग करते हैं। 

विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेता डॉ. सुरेंद्र जैन ने अमर उजाला से कहा कि यासीन मलिक जैसे लोगों को सजा होने से कश्मीरी पंडितों के घावों पर मरहम लगा है। इससे आम जनमानस में एक विश्वास का माहौल भी बना है जिससे घाटी का माहौल शांतिपूर्ण बनाए रखने में मदद मिलेगी। 

उन्होंने कहा कि यासीन मलिक को उम्रकैद की सजा मिलने पर कुछ कश्मीर के कुछ नेताओं ने जिस तरह की प्रतिक्रिया दी है, उससे आम लोगों में निराशा पैदा हुई है। इससे साबित होता है कि कुछ लोग आज भी घाटी से आतंक का माहौल खत्म करने के प्रति ईमानदार नहीं हैं। इससे देश को एक मजबूत लोकतंत्र बनाने में मुश्किलें आती हैं। संगठन ने ऐसे दलों से राष्ट्रहित के मुद्दों पर ‘नकारात्मक राजनीति’ करने से दूर रहने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें