फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VHP: ज्ञानवापी मुद्दे पर आंदोलन को लेकर विहिप ने साफ किया रुख; कहा- ऐसी कोई योजना नहीं न्यायपालिका पर भरोसा

Fri, 28 Jul 2023 10:25 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बृहस्पतिवार को ज्ञानवापी सर्वेक्षण मामले में सुनवाई के बाद अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया था। अदालत 3 अगस्त को फैसला सुनाएगी।
विज्ञापन
ज्ञानवापी परिसर और काशी विश्वनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने शुक्रवार ज्ञानवापी मंदिर के मुद्दे पर अपना रुख साफ कर दिया है। संगठन के कहा कि उसकी फिलहाल आंदोलन की कोई योजना नहीं है। विहिप ने एक बयान जारी कर कहा, सोशल मीडिया पर भ्रामक दावा किया जा रहा है कि विहिप श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन की तरह ही ज्ञानवापी मंदिर के मुद्दे पर पूरे देश में जनजागरूकता आंदोलन चलाएगा। 

विज्ञापन


विहिप के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा, इस मामले में हमें न्यायपालिका पर भरोसा है और पूरा विश्वास है कि सकारात्मक फैसला आएगा। कुमार ने कहा, हिंदू पक्ष का मामला न्यायसंगत और सही है। लिहाजा, हमें पूरा विश्वास है कि अदालत के निर्णय में हमें इस संबंध में सफलता मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा, विहिप ने फिलहाल इस मुद्दे पर कोई जनजागरूकता अभियान या जनांदोलन चलाने का निर्णय नहीं लिया है।

गौरतलब है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बृहस्पतिवार को ज्ञानवापी सर्वेक्षण मामले में सुनवाई के बाद अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया। अदालत 3 अगस्त को फैसला सुनाएगी। मुख्य न्यायाधीश प्रीतिंकर दिवाकर की अदालत ने कहा कि 3 अगस्त तक एएसआई सर्वेक्षण पर लगी रोक बरकरार रहेगी। अदालत मस्जिद का प्रबंधन करने वाली अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद की तरफ से दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें