फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Sarkar: वयोवृद्ध ट्रेड यूनियन नेता गणेश सरकार का कोलकाता में निधन, 80 साल की उम्र मे ली अंतिम सांस

Sun, 30 Apr 2023 11:13 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और नेशनल यूनियन ऑफ जूट वर्कर्स के अध्यक्ष प्रदीप भट्टाचार्य ने कहा कि गणेश सरकार जूट मिलों के उचित संचालन में के लिए बेहतरीन रचनात्मक सुझाव देते थे। इसके लिए वे न केवल श्रमिकों द्वारा बल्कि प्रबंधन द्वारा भी सम्मानित नेता थे।
विज्ञापन
इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल यूनियन ऑफ जूट वर्कर्स (एनयूजेडब्ल्यू) के महासचिव गणेश सरकार का रविवार को कोलकाता में निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, गणेश सरकार 80 साल के थे। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रदीप भट्टाचार्य ने उनके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गणेश सरकार इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव भी थे।

विज्ञापन


कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और नेशनल यूनियन ऑफ जूट वर्कर्स के अध्यक्ष प्रदीप भट्टाचार्य ने कहा कि गणेश सरकार जूट मिलों के उचित संचालन में के लिए बेहतरीन रचनात्मक सुझाव देते थे। इसके लिए वे न केवल श्रमिकों द्वारा बल्कि प्रबंधन द्वारा भी सम्मानित नेता थे। भट्टाचार्य ने कहा कि वह 52 साल से ट्रेड यूनियन आंदोलन में थे।

निधन के बाद गणेश सरकार के पार्थिव शरीर को कोलकाता में इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस के राज्य मुख्यालय लाया गया। यहां अन्य केंद्रीय ट्रेड यूनियनों जैसे CITU, AITUC, TUCC और UTUC के नेताओं ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें