फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल में कांग्रेस को झटका: वरिष्ठ नेता सुधीरन को मनाने के प्रयास नाकाम, अब एआईसीसी से भी दिया इस्तीफा 

Mon, 27 Sep 2021 03:54 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, तिरुवनंतपुरम

सार

कांग्रेस हाईकमान और स्थानीय नेताओं के तमाम प्रयासों के बावजूद सुधीरन ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। संगठन के कुछ मामलों को लेकर वह नाराज चल रहे थे।
विज्ञापन
VM Sudheeran - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के वरिष्ठ कांग्रेस नेता वी एम सुधीरन ने एआईसीसी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। दो दिन पहले ही उन्होंने केपीसीसी की राजनीतिक मामलों की समिति छोड़ दी थी। उनके करीबी सूत्रों ने आज यह जानकारी दी।  

विज्ञापन


सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि उन्होंने एआईसीसी से अपना इस्तीफा दो दिन पहले ही दे दिया था जिस दिन उन्होंने केपीसीसी छोड़ी थी। 
 
कांग्रेस हाईकमान और स्थानीय नेताओं के तमाम प्रयासों के बावजूद सुधीरन ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस के केरल प्रभारी तारिक अनवर ने कहा कि वह सुधीरन से इस संबंध में बात करेंगे।

इससे पहले अनवर ने कहा था कि पार्टी चाहती है कि हर वरिष्ठ नेता संगठनात्मक मामलों में सहयोग दे, लेकिन हम इसके लिए किसी को मजबूर नहीं कर सकते। 
विज्ञापन


रविवार को राज्य विधानसभा में नेता विपक्ष वीडी सतीशन ने सुधीरन को मनाने के लिए उनसे मुलाकात की थी लेकिन नाकाम रहे। सुधीरन ने राज्य के कुछ संगठनात्मक मामलों को लेकर शिकायतें सामने रखी थीं। 

इस मुलाकात के बाद सतीशन ने कहा कि था सुधीरन को मना पाना काफी मुश्किल है और वह अपने फैसले पर अडिग हैं। साथ ही उन्होंने इस मामले पर कांग्रेस नेतृत्व की भी कमी स्वीकार की थी। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें