फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MEA: एलएसी पर डेमचोक के बाद देपसांग में भी भारतीय सेना की गश्त शुरू, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि

Sat, 02 Nov 2024 04:39 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

MEA: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा कि चीन के साथ गश्त के समझौते के बाद डेमचोक और देपसांग में आपसी सहमति से गश्त शुरू हो गई है।
विज्ञापन
दिवाली पर एक-दूसरे से मिठाइयों का आदान-प्रदान करते भारतीय-चीनी सैनिक - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना ने देपसांग में गश्त शुरू कर दी है। यह पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर दोनों देशों की सेनाओं के बीच तनाव वाला बिंदु था। सेना ने शुक्रवार को डेमचोक में गश्त शुरू हुई थी। उससे पहले पहले भारतीय और चीनी सैनिकों ने पूर्वी लद्दाख के इन दोनों तनाव वाले बिंदुओं से पीछे हटने की प्रक्रिया को पूरा किया। सरकार ने शनिवार को यह जानकारी दी।  
विज्ञापन


दिवाली पर दोनों देशों की सेनाओं ने किया मिठाइयों का आदान-प्रदान
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा कि चीन के साथ गश्त के समझौते के बाद डेमचोक और देपसांग में आपसी सहमति से गश्त शुरू हो गई है। गुरुवार को दोनों देशों के सैनिकों ने एलएसी पर दिवाली के मौके पर मिठाइयों का आदान-प्रदान किया। यह परंपरा उस समय पूरी की गई, जब दोनों देशों ने डेमचोक और देपसांग पर सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया को पूरा किया। जिससे दोनों देशों के संबंधों में नरमी देखने को मिल रही है। 
 
एलएसी पर गश्त को लेकर भारत-चीन के बीच समझौता
सूत्रों ने पहले बताया था कि गश्त की स्थिति को 2020 से पहले के स्तर पर वापस लाए जाने की उम्मीद है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने 21 अक्तूबर को दिल्ली में कहा था कि भारत और चीन के बीच कई हफ्तों से बातचीत के बाद एक समझौता किया गया है, जो 2020 में हुई समस्याओं के समाधान की दिशा में ले जाएगा। यह समझौता पूर्वी लद्दाख में एलएसी के साथ गश्त और सैनिकों को पीछे हटाने की प्रक्रिया पर आधारित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो- 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें