फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND-A vs AUS-A: साई सुदर्शन ने जड़ा शतक, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के करीब भारत-ए, जानें

Sat, 02 Nov 2024 04:28 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

भारतीय टीम पहली पारी में 107 रन पर आउट हो गई थी जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 195 रन बनाए थे। भारतीय गेंदबाज हालांकि पहली पारी की तरह दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों पर दबाव नहीं बना सके।
विज्ञापन
साई सुदर्शन - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साई सुदर्शन अपना शतक पूरा करने में सफल रहे लेकिन भारत ए पहली पारी में बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के कारण ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ चार दिवसीय अनधिकृत टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को यहां हार के करीब पहुंच गया। सुदर्शन (103) ने सुबह अपनी पारी 96 रन से आगे बढ़ाई और शतक पूरा किया, लेकिन देवदत्त पडिक्कल 88 रन पर आउट हो गए। इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 196 रन की साझेदारी की जिससे भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में 312 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के सामने 225 रन का लक्ष्य रखा।
विज्ञापन


भारतीय टीम पहली पारी में 107 रन पर आउट हो गई थी जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 195 रन बनाए थे। भारतीय गेंदबाज हालांकि पहली पारी की तरह दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों पर दबाव नहीं बना सके। ऑस्ट्रेलिया ए ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट पर 139 रन बनाए थे और अब वह लक्ष्य से केवल 86 रन दूर है।

तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय कप्तान नाथन मैकस्वीनी और ब्यू वेबस्टर क्रमशः 47 और 19 रन पर खेल रहे थे। ऑस्ट्रेलिया ए का स्कोर एक समय तीन विकेट पर 85 रन था। इसके बाद इन दोनों बल्लेबाजों ने टीम को आगे कोई झटका नहीं लगने दिया। भारतीय टीम ने सुबह अपनी दूसरी पारी दो विकेट पर 208 रन से आगे बढ़ाई लेकिन सुदर्शन और पडिक्कल अपनी पारी लंबी नहीं खींच पाए। भारत के अन्य बल्लेबाजों ने निराश किया। अन्य बल्लेबाजों में ईशान किशन ने 32 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया ए की तरफ से तेज गेंदबाज फर्गस ओ’नील ने 55 रन देकर चार और ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी ने 77 रन देकर तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें