सपा-बसपा को मुद्दों पर चुनावी जंग की चुनौती पेश करते हुए केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा है कि अखिलेश और मायावती बताएं कि यूपी अब भी बीमारू राज्य क्यों है। अमर उजाला से बातचीत में नायडू ने कहा कि बीमारू राज्य की श्रेणी में यूपी के साथ बिहार, मध्य प्रदेश और उड़ीसा की गिनती होती थी।
विकास के मायने में बिहार इस श्रेणी से बाहर निकलने वाला है। तो राजस्थान और मध्यप्रदेश बिमारू की श्रेणी से मुक्त हो गए हैं। मगर यूपी अब भी बिमारू बना हुआ है। उन्होंने कहा कि बीते 14 वर्षों से सूबे में बसपा और सपा की सरकारें रही हैं।
इसलिए राज्य को बिमारू बनाए रखने के लिए इन्हें जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, पानी, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था और निवेश के मामलों में यूपी कहा ठहरता है इसके बारे में प्रदेश के मुख्यमंत्री को चर्चा करनी चाहिए।