पीएम मोदी ने छुए भुइयां के पैर
पद्म पुरस्कार समारोह में कुछ दिल छू लेने वाले पल भी देखने को मिले। ऐसा ही एक क्षण उस वक्त आया, जब असम के प्रसिद्ध लोक नर्तक द्रोण भुइयां राष्ट्रपति से पद्म श्री प्राप्त करने के लिए रेड कार्पेट पर चलते समय अपना आभार व्यक्त करने के लिए ओजापाली और देवधानी नृत्य का प्रदर्शन करने लगे। अपने बैठने की जगह पर लौटते समय वह प्रधानमंत्री मोदी के पास गए और उनके पैर छुए। प्रधानमंत्री ने उन्हें रोकते हुए उनके चरण स्पर्श किए।
तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं पद्म पुरस्कार
देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं। इनमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री शामिल हैं। पुरस्कार विभिन्न विषयों या क्षेत्रों में दिए जाते हैं। इनमें कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा आदि शामिल हैं।
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की जाती है घोषणा
पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, पद्म भूषण उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए और पद्म श्री किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है। पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की जाती है।
इस साल इतने लोगों को दिया गया सम्मान
2024 के लिए राष्ट्रपति ने 132 पद्म पुरस्कारों का एलान किया था, जिसमें दो युगल मामले (पुरस्कार को एक के रूप में गिना जाता है) शामिल हैं। 32 पद्म पुरस्कारों में पांच पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 110 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। विजेताओं में से 30 महिलाएं हैं। इसके साथ ही विदेशी, एनआरआई, पीआईओ, ओसीआई श्रेणी के आठ लोग और नौ मरणोपरांत पुरस्कार विजेता भी सूची में शामिल हैं।