फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं अरबपतियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले हेलीकॉप्टर, कीमत और खासियत जानकर हो जाएंगे हैरान

Tue, 02 Oct 2018 11:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अक्सर लोग समय बचाने के लिए बहुत से तरीके अपनाते हैं। किसी को सार्वजनिक वाहनों का इस्तेमाल करना अच्छा लगता है तो किसी को निजी। लेकिन समय पर कार्यस्थल हर कोई पहुंचना चाहता है। वहीं अगर अरबपतियो की बात करें तो उनके लिए तो हर एक सेकेंड अनमोल होता है। अपना समय बचाने के लिए वह पानी की तरह पैसा बहाते हैं। लैंडिंग में होने वाली परेशानियों के कारण अधिकतर लोग हेलीकॉप्टर का ही प्रयोग करते हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं अरबपतियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले वाहनों के बारे में... जिनकी बड़ी इनकी खासियत है उतनी ही ज्यादा इनकी कीमत भी है-
विज्ञापन

यूरोकॉप्टर ईसी 225 सुपर प्यूमा

2 of 6
इसे एयरबस 225 भी कहा जाता है। इसकी कीमत है 190 करोड़ रुपये। इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसका स्पेस। इसमें 24 यात्री, 2 पायलट और एक कैबिन अटेंडेंट आ सकते हैं। एक बार में 800 किमी की उड़ान भरने वाले इस हेलीकॉप्टर की औसत रफ्तार 275 किमी प्रति घंटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगस्ता वेस्टलैंड ए डब्लू 101 वीवीआईपी

3 of 6
अगस्ता वेस्टलैंड ए डब्लू 101 वीवीआईपी भी अरबपतियों की पसंद है। इसकी कीमत 130 करोड़ रुपये है। इसे दुनिया का दूसरा सबसे महंगा ट्रांसपोर्टेशन हेलीकॉप्टर भी कहा जाता है। इसका इस्तेमाल सेना और सिविलियन दोनों की तरह किया जाता है। ये एक बार में 1360 किमी की दूरी तय कर सकता है।

बेल 525 रेलेंटलेस

4 of 6
ये हेलीकॉप्टर भी अरबपतियों के बीच काफी पसंद किया जाता है। स्पेस की बात करें तो ये मिड साइज हेलीकॉप्टर में आता है। इसमें बड़ी खिड़कियों का इस्तेमाल किया जाता है। 100 करोड़ की कीमत वाले इस हेलीकॉप्टर में 2 पायलेट के अलावा 16 लोग भी सवार हो सकते थे। यह 900 किमी तक जा सकता है।
विज्ञापन

सिकोरस्की एस-92

5 of 6
सिकोरस्की एस-92 भी एक मिड साइज हेलीकॉप्टर है। इसकी कीमत 115 करोड़ रुपये है। इसमें एक बार में 19 लोग सवार हो सकते हैं।
विज्ञापन

यूरोकॉप्टर ईसी 155

6 of 6
इसे एयरबस एच 155 भी कहा जाता है। इसकी कीमत है 65 करोड़ रुपये। सफल कमर्शियल हेलीकॉप्टर में शामिल इस एयरबस एच 155 का इंजन काफी कम शोर करता है। शहरी इलाकों में उड़ान भरने वाले लोग इसी वजह से इसका ज्यदा इस्तेमाल करते हैं। इसमें एक बार में 13 लोग सवार हो सकते हैं। यह 300 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से 850 किमी तक जा सकता है।

बता दें हेलीकॉप्टर के हैलीपेड ऑफिस हो या घर किसी भी इमारतों की छत पर भी बनाए जा सकते हैं। जिसके कारण अरबपति लोग सीधे अपने ऑफिस या घर तक पहुंच सकते हैं। छोटी दूरी के लिए हेलीकॉप्टर प्राइवेट जेट के मुकाबले अधिक समय बचाता है। इसके अलावा छुट्टियां बिताने के लिए दूरदराज के इलाकों या यॉट तक जाने के लिए भी इनका इस्तेमाल किया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next