दरअसल, बरसात के बाद सब्जियों की फिर से एक बार बंपर आवक शुरू हो गई हैं। इसकी वजह से सब्जियों के दामों में 30 से 50 फीसदी तक की गिरावट आई है। जून में यह सभी सब्जियां काफी महंगी हो गई थीं। जून में हरी मिर्च, टमाटर सब महंगे थे लेकिन अब टमाटर 40 से 50 रुपये किलो हो गया है। प्याज के दाम बाजार भी 70 रुपये किलो तक पहुंच गए थे। लेकिन अब प्याज के दामों में भी कमी देखी जा रही है।
सरकार के सूत्रों का कहना है कि सरकार कई कदम उठा रही है। इससे टमाटर की कीमतों में जल्द ही कमी आएगी। प्याज की कीमतों पर भी लगातार नजर बनी हुई है। जरूरत पड़ी तो कीमत कम करने के लिए कदम उठाए जाएंगे। अभी प्याज की कीमत 44 रुपये प्रति किलोग्राम पर है और दाल की कीमत कम करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। इन कदमों में दालों पर स्टॉक लिमिट लगाना और आयात को खोलना शामिल है। वहीं, दालों की कीमत में चार फीसदी तक की कमी संभव है। नई फसल आने के बाद इसकी कीमत और कम होगी। मानसून की बारिश की वजह से पिछले कुछ समय में सब्जियां महंगी हुई है। इनके दाम न बढ़े इसलिए सरकार नजर बनाए हुए हैं।
आजादपुर मंडी सब्जी विक्रेता संघ का कहना है कि बरसात के बाद सब्जी मंडी में नई सब्जियां आने लगी है, जिसके चलते सब्जी के दामों में भारी गिरावट आई है। जून के समय सब्जियों के दाम आसमान छू रहे थे और जुलाई में यह फिर से गिरना शुरू हो गए। इससे हरी मिर्च का तीखापन भी कम हुआ हैं, वहीं टमाटर के दाम भी कम हुए हैं। टमाटर, मिर्च, गोभी और लौकी के दामों में 30 से 50 फीसदी तक गिरावट हुई है। अब सब्जियां 15 दिन पहले के मुकाबले 30 से 50 फीसदी तक सस्ती हो गई है। मेथी, पालक कद्दू, फूल गोभी, अदरक, करेला, तोरई में भी गिरावट दर्ज हुई है। हालांकि अभी भी भारी बारिश के कारण कई फसलों को काफी नुकसान पहुंचा। इसके कारण आने वाले समय में सब्जियों के दामों में वृद्धि हो सकती है।
केंद्र सरकार बेच रही सस्ते टमाटर
टमाटर के बढ़ते दाम के बीच दिल्ली के साथ ही मुंबई में भी सरकार ने सस्ती दरों पर टमाटर बेचने शुरू कर दिए हैं। भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड ने मुंबई में बुधवार को कई जगह 60 रुपये किलो की दर से टमाटर बेचे गए। मुंबई में चार जगह टमाटर बेचे गए। इन जगहों में बोरिवली ईस्ट के अशोक नगर, वर्ली नाका, सायन सर्किल इसके अलावा एनसीसीएफ के स्टॉल लोअर परेल में एनसीसीएफ के ऑफिस में भी सस्ते दाम में टमाटर बेचे गए। मुंबई के जैसे ही दिल्ली में भी कई जगहों पर टमाटर सस्ते दाम में बेचे गए. दिल्ली एनसीआर में लगभग 18 जगह पर टमाटर बेचे जा रहे हैं। इन जगहों में लोधी कॉलोनी, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, मोती नगर, कृषि भवन, कैलाश कॉलोनी, आईएनए मार्केट, मंडी हाउस, हौज खास हेड ऑफिस, रोहिणी, संसद मार्ग, सेक्टर 76, गुरुग्राम, द्वारका, साउथ एक्सटेंशन, नोएडा सेक्टर 14 में भी सस्ते दामों में टमाटर बेचे गए।