फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेदांता : सुप्रीम कोर्ट से थुथुकुडी के ऑक्सीजन संयंत्र को संचालित करने की तारीख बढ़ाने का किया आग्रह, सुनवाई अगले हफ्ते

Sat, 31 Jul 2021 01:06 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • पीठ समक्ष वेदांता ने अपनी याचिका में जल्द सुनवाई की गुहार लगाई
  • जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा, अगले हफ्ते याचिका पर सुनवाई होगी
विज्ञापन
Supreme Court - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेदांता ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए थुथुकुडी तांबा संयंत्र में ऑक्सीजन उत्पादन इकाई संचालित करने की मिली अनुमति को 31 जुलाई से आगे बढ़ाने की मांग की है। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस एमआर शाह की पीठ समक्ष वेदांता ने अपनी याचिका में जल्द सुनवाई की गुहार लगाई। जिस पर जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि अगले हफ्ते याचिका पर सुनवाई होगी।

विज्ञापन


वहीं, तमिलनाडु सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने वेदांता की याचिका का विरोध करते हुए कहा कि राज्य के पास पर्याप्त मात्रा में तरल ऑक्सीजन उपलब्ध है। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान देश में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने 27 अप्रैल को वेदांता को 31 जुलाई तक के लिए थुथुकुडी संयंत्र में ऑक्सीजन उत्पादन इकाई संचालित करने की अनुमति दी थी।

बीते 27 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने संयंत्र को चलाने की अनुमति देते हुए कहा था कि देश को ऑक्सीजन की बेहद जरूरत है। वेदांता को सिर्फ ऑक्सीजन उत्पादन करने की अनुमति दी गई है। 22 मई, 2018 में स्टरलाइट विरोधी प्रदर्शन में 13 नागरिकों की मौत होने के बाद तमिलनाडु सरकार ने इस संयंत्र को बंद कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें