फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: वंदे भारत को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री का पलटवार, कहा- सांसद जनता के नौकर, मालिक नहीं

Tue, 26 Sep 2023 03:05 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कांग्रेस सासंद के मुरलीधरन के आरोपो का जवाब देते हुए बताया कि ट्रेन को स्टेशन पर उसके निर्धारित समय से अधिक देर तक रोका गया था, जिससे ट्रेन वहां आए भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों का अभिवादन स्वीकार कर सकें।
विज्ञापन
V Muraleedharan, K Muraleedharan - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन पर आरोप लगाया है कि वह  केरल की दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस का अद्घाटन समारोह को अपने राजनीतिक अभियान में बदल दिया था। हालांकि, कांग्रेस के इस आरोप को मुरलीधरन ने खारिज करते हुए बताया कि स्टेशन पर लोग ट्रेन का स्वागत कर रहे थे, न कि उनका। 
विज्ञापन


केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कांग्रेस सासंद के मुरलीधरन के आरोपो का जवाब देते हुए बताया कि ट्रेन को स्टेशन पर उसके निर्धारित समय से अधिक देर तक रोका गया था, जिससे ट्रेन वहां आए भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों का अभिवादन स्वीकार कर सकें। कांग्रेस सांसद ने यह भी कहा कि ट्रेन का एक्जीक्यूटिव कोच भाजपा पार्टी कार्यलय में बदल गया। कई पार्टी समर्थकों को इसमें चढ़ने के लिए वही पास दिया गया जो सांसदों को दिए जाते हैं। 

इन आरोपों का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता और समर्थक ट्रेन का स्वागत करने के लिए यहां पहुंचे थे, क्योंकि यह कुछ ऐसा था जो उन्होंने इससे पहले नहीं देखा था। उन्होंने कहा, 'यहां पर ट्रेन एक सेलिब्रिटी थी और लोग ट्रेन के साथ सेल्फी ले रहे थे, न कि मेरे साथ। किसी ने भी कांग्रेस समर्थकों या कार्यकर्ताओं को ट्रेन का स्वागत करने के लिए वहां उपस्थित होने से नहीं रोका था।'
विज्ञापन


भाजपा पार्टी के समर्थकों को भी वही पास दिया था जो सांसदों के पास था, इस आरोप का जवाब देते हुए वी मुरलीधरन ने कहा, 'के मुरलीधरन को यह समझना चाहिए कि यह लोकतंत्र है। यहां सांसद जनता के नौकर हैं उनके मालिक नहीं। उन्हें जनता के साथ सफर करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि वह कांग्रेसी नेता के आरोपो को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।' 

कांग्रेस सांसद ने सत्तारूढ़ पार्टी पर केरल में दूसरे वंदेभारत ट्रेन के उद्घाटन के दौरान निम्न स्तरीय राजनीतिक खेल खेलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, मैं शांत रहा, मैंने कुछ भी नहीं कहा। मैंने सोचा कि उन्हें (भाजपा) केरल में एक ट्रेन का स्वागत करने देते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि इस तरह की हरकतें भविष्य में दोबारा नहीं होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें