फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: राज्यपाल सुंदरराजन बोलीं- मेरे पास विधेयकों को लौटाने के वैध कारण, नहीं लगा सकते पक्षपात का आरोप

Tue, 01 Aug 2023 11:02 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

Telangana: राज्यपाल ने कहा, 'मैंने प्रत्येक विधेयक के बारे में अपना स्पष्टीकरण दिया है और स्पीकर को भी स्पष्टीकरण दिया है, जिसे विधानसभा में पेश किया जाना चाहिए, ताकि स्पष्ट हो सके कि मैंने इन विधेयकों को क्यों वापस किया है।'
विज्ञापन
Tamilisai Soundararajan - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने मंगलवार को कहा कि उनके पास राज्य सरकार को कुछ विधेयकों को लौटाने के वैध कारण हैं और उन पर पक्षपातपूर्ण तरीके से काम करने का आरोप नहीं लगाया जा सकता। उन्होंने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह किसी भी चीज के खिलाफ नहीं हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने कहा, मैंने प्रत्येक विधेयक के बारे में अपना स्पष्टीकरण दिया है और स्पीकर को भी स्पष्टीकरण दिया है, जिसे विधानसभा में पेश किया जाना चाहिए, ताकि स्पष्ट हो सके कि मैंने इन विधेयकों को क्यों वापस किया है।'
 

उन्होंने कहा कि यह बिना किसी कारण के नहीं हुआ था और हर विधेयक के वापस लौटने का एक कारण होता था। राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने तीन विधेयकों का समर्थन किया था और कुछ अन्य को लौटाने के वैध कारण थे जिनका उन्होंने स्पष्ट रूप से जिक्र किया था। इसलिए मुझे दोषी नहीं ठहराया जा सकता कि मैं पक्षपातपूर्ण तरीके से काम कर रही हूं।
 

सुंदरराजन ने कहा कि उन्होंने स्पष्टीकरण और आपत्तियों के बारे में स्पष्ट रूप से जिक्रा किया था कि उन्होंने विधेयक क्यों लौटाया था। राज्य सरकार ने सोमवार को राज्यपाल द्वारा लौटाए गए विधेयकों को विधानसभा में फिर से पारित करने का फैसला किया।
 
विज्ञापन

इस बीच, राज्यपाल ने कहा कि वह हाल ही में भारी बारिश और बाढ़ के पीड़ितों के दुख और पीड़ा से बहुत दुखी हैं। उन्होंने सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों से अपील की है कि वे हाल की बारिश और बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करें। उन्होंने कहा कि उन्होंने तुरंत इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी से प्रभावित परिवारों तक पहुंचने और तत्काल सहायता प्रदान करने की अपील की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें